एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: ड्रिंक एंड ड्राइव केस ने फिर लीं कई जानें, गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर में डेढ़ महीने के बच्चे समेत 4 की मौत

Sambhaji Nagar Accident: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में नशे में गाड़ी चलाने वाले स्कॉर्पियो ड्राइवर ने दूसरी कार को टक्कर मार दी. आरोपी ड्राइवर के पास लाइसेंस भी नहीं था.

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में ड्रिंक एंड ड्राइव केस में चार लोगों की जिंदगियां चली गईं. यहां दो गाड़ियों के बीच में भयंकर टक्कर में चार लोगों ने जान गंवा दी. वहीं, दो व्यक्ति घायल है. मृतकों में 7 साल की बच्ची और डेढ़ महीने का नवजात भी शामिल हैं.

दरअसल, अमरावती से पुणे की ओर जा रहे एक परिवार की गाड़ी को नशे की हालत में स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि सामने वाली गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं. इनमें से डेढ़ महीने के बच्चे समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दो गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान मृणालिनी बेसरकर (38), आशालता पोपलघारे (65), दुर्गा सागर गीते (7) और एक नवजात शिशु के रूप में हुई है. वहीं, घायलों की पहचान अजय बेसरकर (40) और शुभांगिनी गीते (35) के रूप में की गई है.

आरोपी ड्राइवर के पास लाइसेंस भी नहीं
जांच में पाया गया कि स्कॉर्पियो गाड़ी चलाने वाला शख्स नशे की हालत में था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, जिस परिवार के साथ ये हादसा हुआ वो मूल रूप से महाराष्ट्र के अमरावती जिले का रहने वाला था. परिवार अमरावती से पुणे की तरफ जा रहा था. उसी वक्त रास्ते मे छत्रपति संभाजी नगर जिले में ये दर्दनाक हादसा हुआ.

यह भी पढ़ें: मुंबई: घाटकोपर इलाके की एक बिल्डिंग में लगी आग, 13 घायल, 90 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget