एक्सप्लोरर

Maharashtra: मुस्लिम शासक के नाम पर रखे गए इस गांव का बदलेगा नाम! BJP विधायक ने की CM से मांग

Maharashtra News: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोपीचंद पडलकर ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मांग की है कि छत्र निजामपुर गांव का नाम बदलकर रायगढ़ वाडी रखा जाए.

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र में मुस्लिम शासकों के नाम पर रखे गए एक और गांव का नाम बदलने की मांग जोर पकड़ रही है. मामला रायगढ़ जिले का है. छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी रायगढ़ जिले में रायगढ़ किला है. यह रायगढ़ किला जिस जगह पर स्थित है, वहां के ग्राम पंचायत का नाम छत्र निजामपुर है.

भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोपीचंद पडलकर ने मांग की है कि छत्र निजामपुर गांव का नाम बदलकर रायगढ़ वाडी रखा जाए. शिवाजी महाराज ने रायगढ़ किले से कई वर्ष तक शासन चलाया था. संभाजी महाराज ने भी यहां से सत्ता चलाई. ऐसे में स्वराज के इस प्रतिक के ग्राम पंचायत का नाम आक्रांताओं पर होना कैसे उचित है.

रायगड किले से निजाम का क्या लेना-देना है- गोपीचंद पडलकर

उनका कहना है कि रायगड किले से निजाम का क्या लेना-देना है? किसने उस ग्राम पंचायत का काम निजामपुर रख दिया? इस ग्राम पंचायत का नाम बदलने की मांग हमने मुख्यमंत्री से की है. ग्राम विकास राज्यमंत्री योगेश कदम ने कहा, "अगर इस संदर्भ में कोई प्रस्ताव आएगा तो उसे पर विचार किया जाएगा."

मंत्री संजय शिरसाट भी कर चके हैं ये मांग

बता दें कि महाराष्ट्र में हाल ही में छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक नया विवाद सामने आया था. सामाजिक न्याय मंत्री और जिले के पालक मंत्री संजय शिरसाट ने खुलताबाद का नाम बदलकर रत्नपुर और दौलताबाद का नाम बदल कर देवगिरि करने की मांग की थी.

संजय शिरसाठ ने कहा था कि खुलताबाद, छत्रपति संभाजीनगर जिले का एक ऐतिहासिक शहर है, जहां मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र स्थित है, जो लंबे समय से विवाद का केंद्र रहा है. अब इस शहर का नाम बदलकर रत्नपुर किया जाए साथ ही पास ही स्थित दूसरे अन्य शहर दौलताबाद का नाम बदलकर देवगिरि किया जाए. 

शिरसाट ने कहा था, “खुलताबाद का मूल नाम रत्नपुर था, जिसे औरंगजेब के समय बदल दिया गया. उन्होंने कई शहरों के नाम बदले, जैसे धाराशिव और नगर. महाराष्ट्र में जहां कहीं भी जगहों के नाम में ‘-बाद’ आता है- जैसे दौलताबाद, हमारा लक्ष्य उनकी मूल पहचान बहाल करना है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget