एक्सप्लोरर

महायुति सरकार में छगन भुजबल नाराज? गोंदिया जिले में ध्वजारोहण करने से किया इनकार

Chhagan Bhujbal News: अजित पवार गुट के सीनियर नेता छगन भुजबल ने गोंदिया जिले में ध्वजारोहण से इनकार कर दिया है. इसके पीछे की वजह उनकी 'नाराजगी' बताई जा रही है.

राज्य में एक ओर रायगढ़ और नासिक जिले के पालकमंत्री पद को लेकर महायुति में तनाव बना हुआ है, वहीं स्वतंत्रता दिवस पर किस जिले में कौन मंत्री ध्वजारोहण करेगा इस पर भी नाराज़गी का दौर चल रहा है. इसी बीच राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल को नासिक में ध्वजारोहण का अवसर नहीं मिला, जिससे उनके नाराज़ होने की चर्चा है. मंत्री भुजबल को गोंदिया जिले में ध्वजारोहण करने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया. अब उनकी जगह मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा स्वतंत्रता दिवस पर गोंदिया जिले में ध्वजारोहण करेंगे. इसके लिए सरकार की ओर से नया परिपत्र जारी किया गया है.

मंत्री छगन भुजबल का तबीयत के कारण इनकार

मिली जानकारी के अनुसार, गोंदिया जिले के पालकमंत्री बाबासाहेब पाटिल के घुटने का ऑपरेशन हुआ है और फिलहाल वे चल-फिर नहीं सकते. इसलिए ध्वजारोहण की ज़िम्मेदारी मंत्री छगन भुजबल को दी गई थी. लेकिन अब उन्होंने तबीयत के कारण इनकार कर दिया, जिसके बाद मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण समारोह के लिए गोंदिया जाएंगे. 

भुजबल ने कहा, "मैं बिल्कुल नाराज़ नहीं हूँ. मुझे गोंदिया जाना संभव नहीं था, इसलिए मैंने मुख्यमंत्री से बात की.अंबादास दानवे ने जो पत्र मेरे बारे में लिखा है, वह मेरा विषय नहीं है, वह महिला और बाल कल्याण विभाग का विषय है."

नासिक में गिरीश महाजन के पास जिम्मेदारी

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को यह सूची जारी की कि किस जिले में कौन मंत्री ध्वजारोहण करेगा. इसके अनुसार रायगढ़ में अदिती तटकरे और नासिक में गिरीश महाजन के पास यह ज़िम्मेदारी रहेगी. रायगढ़ में अदिती तटकरे का नाम घोषित होते ही मंत्री भरत गोगावले के नाराज़ होने की चर्चा शुरू हो गई है.

अजित पवार के हाथों बीड में ध्वजारोहण

उपमुख्यमंत्री और पालकमंत्री अजित पवार इस बार ध्वजारोहण के लिए बीड जाएंगे. वहीं पुणे में राज्यपाल के हाथों ध्वजारोहण होगा. पालकमंत्री पद संभालने के बाद अजित पवार पहली बार बीड में ध्वजारोहण करने जाएंगे. खास बात यह है कि पिछले हफ़्ते ही उन्होंने बीड का दौरा किया था, जहां उन्होंने विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए अपराधियों को सीधा चेतावनी दी थी.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget