एक्सप्लोरर

क्या छगन भुजबल महाराष्ट्र में बनेंगे मंत्री? CM फडणवीस से मुलाकात के बाद NCP नेता का बड़ा बयान

Chhagan Bhujbal News: अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद कहा कि वो समाधान निकालेंगे. उन्होंने कुछ दिनों का वक्त मांगा है.

Chhagan Bhujbal Meets Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज एनसीपी के नेता छगन भुजबल ने सोमवार (23 दिसंबर) को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. इसके बाद भुजबल को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी.

छगन ने कहा, ''कई मुद्दों पर बात हुई. महायुति की जीत में ओबीसी समुदाय का अहम योगदान रहा है. उनकी भूमिका सरकार में होनी चाहिए. चर्चा के बाद उन्होंने कहा कि हमें सब कुछ सुलझाना होगा. फडणवीस ने मुझसे कहा कि 10-12 दिनों का वक्त दीजिए फिर आपसे मुलाकात करूंगा. फिर कोई सॉल्यूशन निकालेंगे.'' 

अब अटकलें लगाई जा रही है कि क्या फडणवीस ने छगन भुजबल को सरकार में प्रतिनिधित्व देने का भरोसा दिया है.

ओबीसी नेताओं से मुलाकात

महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) संगठनों के प्रतिनिधियों ने रविवार को छगन भुजबल से मुलाकात की थी. भुजबल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से ओबीसी नेताओं ने मुंबई में एक बैठक की और फिर शहर में उनसे मुलाकात की.

मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हैं छगन भुजबल

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 15 दिसंबर को कैबिनेट का विस्तार किया था. तब भुजबल को उम्मीद थी की वो फिर मंत्री बनेंगे. हालांकि उन्हें जगह नहीं मिली. इसको लेकर उन्होंने खुले मंच से नाराजगी जताई. 

उन्होंने रविवार (22 दिसंबर) को कहा, ''प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने यह सुनिश्चित करने की बहुत कोशिश की कि मुझे (मंत्रिमंडल में) शामिल किया जाए. यहां तक ​​कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी आखिरी समय तक मुझे शामिल करने पर जोर दिया. लेकिन मुझे शामिल नहीं किया गया.''

भुजबल ने अपनी पार्टी के प्रमुख अजित पवार का नाम लिए बगैर कहा कि अन्य दलों के नेताओं पर आरोप लगाना व्यर्थ है क्योंकि हर नेता अपनी पार्टी के लिए जिम्मेदार है.

पुणे में भयानक हादसा! नशे में धुत डंपर ड्राइवर ने 9 लोगों को कुचला, दो मासूमों समेत 3 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार
जयपुर: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार
महाराष्ट्र में डांस बार पर देवेंद्र फडणवीस सरकार की सख्ती! विधानसभा में नया बिल पेश
महाराष्ट्र में डांस बार पर देवेंद्र फडणवीस सरकार की सख्ती! विधानसभा में नया बिल पेश
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget