एक्सप्लोरर

एकनाथ खडसे की वापसी से डिप्टी CM फडणवीस को आपत्ति? महाराष्ट्र BJP चीफ ने दिया ये जवाब

Lok Sabha Elections 2024: कोई तीन साल पहले एकनाथ खडसे ने शरद पवार की पार्टी ज्वाइन कर ली थी. अब कुछ दिनों में वह दोबारा से अपनी पेरेंट पार्टी बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेकर बवानकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने रविवार को कहा कि राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कभी भी एकनाथ खडसे (Ekanth Khadse) का विरोध नहीं किया जो कि बीजेपी में वापसी करने वाले हैं. तीन साल पहले खडसे ने बीजेपी से चालीस साल का नाता तोड़ दिया था अविभाजित एनसीपी में शामिल हो गए थे. खडसे ने शनिवार को घोषणा की थी वह अगले सप्ताह दिल्ली में बीजेपी में वापसी करेंगे.     

खडसे को 2016 में तत्कालीन फडणवीस सरकार में बतौर मंत्री इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने लैंड डील से जुड़े मामले के सामने आने पर इस्तीफा दिया था. हालांकि एनसीपी ज्वाइन करने से पहले पांच साल तक वह राजनीतिक वनवास काट रहे थे. खडसे ने फडणवीस और उनके करीबी गिरिश महाजन पर उनके राजनीतिक करियर को खत्म करने का आरोप लगाया था. वहीं, माना जा रहा है कि खडसे की वापसी से बीजेपी को उत्तरी रीजन में मजबूती मिलेगी.

फडणवीस ने हमेशा खडसे का किया सम्मान- बवानकुले   
जब पूछा गया कि क्या एकनाथ खडसे की वापसी से फडणवीस को कोई आपत्ति है? इस पर बवानकुले ने कहा कि फडणवीस ने कभी भी एकनाथ खडसे का विरोध नहीं किया. वास्तव में फडणवीस ने उन्हें काफी सम्मान दिया था जब वह बीजेपी में थे और यह मैंने खुद देखा है. पार्टी में कौन ज्वाइन करेगा यह मसला केंद्र के साथ ही स्टेट कमिटी देखती है. दोनों कमिटी खडसे की ज्वाइनिंग का फैसला करेगी.

पार्टी छोड़ने से खराब नहीं हुए खडसे से रिश्ते- बवानकुले
बवानकुले ने कहा कि जब खडसे मंत्री थे तो फडणवीस ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया था. जब खडसे ने पार्टी छोड़ दी तब भी उनके साथ व्यक्तिगत रिश्ते खराब नहीं हुए थे.  बवानकुले ने कहा कि पार्टी किसी को ज्वाइन कराने से इनकार नहीं करती. अशोक चव्हाण और अर्चना पाटिल समेत कई नेताओं ने हमें ज्वाइन किया है. हमारा दुपट्टा उन सभी के लिए तैयार है जो हमारी पार्टी ज्वाइन करना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें- बीड में किसका खेल खराब करेंगे प्रकाश आंबेडकर? पंकजा मुंडे और शरद पवार की पार्टी के खिलाफ उतारे उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget