एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: AIMIM पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के खिलाफ FIR, केंद्रीय मंत्री अमित शाह से जुड़ा है मामला

FIR Against Imtiyaz Jaleel: महाराष्ट्र में AIMIM नेता इम्तियाज जलील और उनके 29 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्फ्यू का उल्लंघन किया.

FIR Against AIMIM Leader Imtiyaz Jaleel: महाराष्ट्र में AIMIM के सीनियर नेता और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील और उनके 29 समर्थकों पर केस दर्ज हो गया है. मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध करने से जुड़ा है. दरअसल, अमित शाह के कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में इम्तियाज जलील और AIMIM के अन्य नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके चलते सभी पर कर्फ्यू का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है. 

इम्तियाज जलील और समर्थकों पर आरोप है उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह की तस्वीर का इस्तेमाल आपत्तिजनक ढंग से किया है. गौरतलब है कि अमित शाह द्वारा भीमराव अंबेडकर को लेकर राज्यसभा में दिए बयान पर विवाद मचा हुआ है. इसको लेकर विपक्षी दल बीजेपी पर लगातार हमलावर हैं. इसी क्रम में कई राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने उतरे हैं और अमित शाह से गृहमंत्री पद त्यागने की मांग कर रहे हैं. 

कांग्रेस, एआईएमआईएम समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर कथित तौर पर जो अशोभनीय शब्द कहे हैं, उन्हें वापस लें और माफी मांगें. साथ ही मंत्री पद से इस्तीफा दें. 

जयपुर में भी हुआ था विरोध प्रदर्शन
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी यूथ कांग्रेस ने सड़कों पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के पीछे कई शिकायतें बताई गईं. इनमें से एक मुद्दा अमित शाह का बयान भी था, दिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर का अपमान बताया था. 

इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और वॉटर कैनन भी चलाई गई. बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता काफी उग्र हो गए थे और उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा. इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, AICC सचिव चिरंजीवी राव, युवा कांग्रेस राजस्थान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यशवीर, सुधेंद्र मूंड, विधायक मुकेश भाकर, विधायक मनीष यादव और विधायक रामनिवास गावडिया भी मौके पर मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, किसे मिला कौनसा मंत्रालय? देखें पूरी लिस्ट

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
Nagpur MLC Election Results Highlights: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Maharashtra MLC Winner List: तीन पर MVA और दो पर महायुति, इन सीटों पर जीता शरद गुट, देखें पूरी लिस्ट
Maharashtra MLC Winner List: तीन पर MVA और दो पर महायुति, इन सीटों पर जीता शरद गुट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget