एक्सप्लोरर

Maharashtra: बॉम्बे HC ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका की खारिज, जानें क्या कहा?

Maharashtra News: बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि देशभक्त होने के लिए पड़ोसी देश से दुश्मनों जैसा व्यवहार करने की जरूरत नहीं है. कोर्ट ने कहा कि कला और संगीत एकता और सद्भाव लाती है.

Bombay High Court News: बॉम्बे हाई कोर्ट ने पाकिस्तान (Pakishtan) के कलाकारों के भारत (India) में काम करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के अनुरोध वाली याचिका को  गुरुवार (19 अक्टूबर) को खारिज कर दी. हाई कोर्ट ने कहा कि देशभक्त होने के लिए किसी व्यक्ति को विदेश से, विशेषकर पड़ोसी देश से, दुश्मनों जैसा व्यवहार करने की आवश्यकता नहीं है. 

अदालत ने अपनी टिप्पणी में कहा कि एक व्यक्ति जो दिल से अच्छा है, वह अपने देश में किसी भी ऐसी गतिविधि का स्वागत करेगा, जो देश के भीतर और सीमा पार शांति और सद्भाव को बढ़ावा देती है.  न्यायमूर्ति सुनील शुक्रे और न्यायमूर्ति फिरदोश पूनीवाला की खंडपीठ ने फैज अनवर कुरैशी के तरफ से दायर याचिका को 17 अक्टूबर को खारिज कर दिया. फैज अनवर कुरैशी ने दावा किया है कि वह एक कलाकार हैं. 

याचिका में अदालत से केंद्र सरकार को यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि वह भारतीय नागरिकों, कंपनियों, फर्मों और एसोसिएशनों पर किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को काम पर रखने या उसकी पेशकश करने, उसकी किसी भी सेवा को लेने या किसी भी एसोसिएशन में प्रवेश कराने आदि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए. इनमें फिल्म कलाकार, गायक, संगीतकार, गीतकार और तकनीशियन भी शामिल हैं.

अदालत ने याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि याचिकाकर्ता जो राहत चाहता है वह सांस्कृतिक सद्भाव, एकता और शांति को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रतिगामी कदम है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, ‘‘सभी को यह समझना चाहिए कि देशभक्त होने के लिए, किसी को विदेश, विशेषकर पड़ोसी देश के लोगों के प्रति शत्रुतापूर्ण व्यवहार करने की आवश्यकता नहीं है.’’

कला, संगीत और खेल जैसी गतिविधियां राष्ट्रों के बीच एकता लाती हैं

पीठ ने अपने आदेश में कहा कि कला, संगीत, खेल, संस्कृति, नृत्य आदि ऐसी गतिविधियां हैं, जो राष्ट्रीयताओं, संस्कृतियों और राष्ट्रों से परे होती हैं और वास्तव में राष्ट्र में तथा राष्ट्रों के बीच शांति, सौहार्द, एकता और सद्भाव लाती हैं. अदालत ने कहा कि भारत में आयोजित क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम हिस्सा ले रही है और ऐसा केवल भारत के संविधान के अनुच्छेद- 51 के अनुरूप समग्र शांति और सद्भाव के हित में भारत सरकार के तरफ से उठाए गए सराहनीय सकारात्मक कदमों के कारण हुआ है. संविधान का अनुच्छेद- 51 अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के विषय में है.  

कुरैशी ने अपनी याचिका में कहा था कि चूंकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्तमान में विश्व कप के लिए भारत में खेल रही है, इसलिए ऐसी आशंका है कि लोग पाकिस्तानी गायकों और कलाकारों को आमंत्रित करने के लिए इस खेल आयोजन का दुरुपयोग कर सकते हैं, जिससे भारतीय कलाकारों के रोजगार के अवसर खतरे में पड़ जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: Maharashtra: शरद पवार की बैठक में क्यों हुआ नवतीन राणा का जिक्र, पार्टी कार्यकर्ताओं ने NCP चीफ से क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाडकी बहिन योजना: e-KYC पूरी, कितनी महिलाओं को मिलेंगे ₹1500
लाडकी बहिन योजना: e-KYC पूरी, कितनी महिलाओं को मिलेंगे ₹1500
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
संजय राउत का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी देश की भावना को...'
संजय राउत का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी देश की भावना को...'
लोकभवन के नाम पर टिकट घोटाला, मुंबई पुलिस ने रैकेट का किया खुलासा
लोकभवन के नाम पर टिकट घोटाला, मुंबई पुलिस ने रैकेट का किया खुलासा

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
Embed widget