एक्सप्लोरर

Mumbai: उद्धव गुट को झटका, BMC वार्डों की संख्या पर HC ने शिंदे-फडणवीस सरकार के हक में दिया फैसला

BMC Ward: हाई कोर्ट से उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है.  हाई कोर्ट ने शिंदे-फडणवीस सरकार के हित में फैसला सुनाते हुए कहा है कि मुंबई महानगर पालिका में वार्डों की संख्या 227 ही रहेगी.

Mumbai News: बॉम्बे हाई कोर्ट से उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने मुंबई महानगर पालिका में वार्डों की संख्या  को लेकर शिंदे-फडणवीस सरकार के हक में फैसला सुनाते हुए कहा कि बीएमसी में वार्डों की संख्या 227 ही रहेगी. बता दें कि पूर्व पार्षद राजू पेडनेकर ने एक याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने कोर्ट से बीएमसी वार्डों की संख्या बढ़ाकर 236 करने की गुहार लगाई थी. आज हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया. अब मुंबई महानगर पालिका में आने वाले चुनावों में वार्डों की संख्या 227 निश्चित रहेगी. दो पूर्व पार्षदों- राजू पेडनेकर और समीर देसाई द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एसबी शुकरे और एमडब्ल्यू चंदवानी की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किया.

'याचिकाओं में हमें कोई सार नहीं मिला'
पीठ ने याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि हमें दोनों याचिकाओं में हमें कोई सार नहीं मिला, इसलिए दोनों याचिकाएं खारिज की जाती हैं. पेडनेकर ने शिंदे सरकार के फैसले को संविधान के खिलाफ बताते हुए कोर्ट इस फैसले को रद्द करने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि याचिका पर सुनवाई लंबित रहने तक सरकार के फैसले पर रोक लगाई जाए. इसके अलावा उन्होंने कोर्ट से प्रार्थना की थी कि राज्य चुनाव आयोग 4 मई और 20 जुलाई  को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार पहले किये गे परिसीमन के आधार पर बीएमसी चुनाव कराए.

Thane Water Supply: ठाणे में नहीं होगी पानी की सप्लाई, BMC को इस वजह से लेना पड़ा बड़ा फैसला, जानें- ताजा अपडेट

उनकी याचिका में तर्क दिया गया था कि फरवरी 2022 में, उच्च न्यायालय ने एमवीए सरकार द्वारा बीएमसी वार्डों को बढ़ाकर 236 करने के लिए शुरू किए गए परिसीमन के खिलाफ याचिकाओं को खारिज कर दिया था.इसके बाद राज्य चुनाव आयोग ने आधिकारिक राजपत्र में एक अंतिम अधिसूचना प्रकाशित की थी. इस पर शिंदे सरकार ने कहा था कि यह याचिका निजी हितों के उद्देश्यों के साथ दायर की गई है.

क्या था पूरा मामला
बता दें कि उद्धव ठाकरे ने जनसंख्या वृद्धि का तर्क देते हुए  बीएमसी में वार्डों की संख्या बढ़ाकर 236 की थी. उद्धव ठाकरे ने अपनी सरकार के दौरान नए क्षेत्रों का परिसीमन कर बीएमसी वार्ड की संख्या 236 कर चुनाव कराने का निर्णय लिया था. वहीं एकनाथ शिंदे की सरकार बन जाने के बाद उन्होंने उद्धव सरकार के फैसले को पलटते हुए वार्डों की संख्या 227 रखने का निर्णय लिया.  शिंदे- फडणवीस सरकार के इस फैसले के खिलाफ पूर्व शिवसेना नगरसेवक राजू पेडणेकर, जो अब उद्धव गुट में हैं, ने कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने नकार दिया. बीएमसी का कार्यकाल फरवरी 2022 में खत्म हो चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगवान की तुलना करने पर धीरेंद्र शास्त्री पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, 'वो पार्टी जो...'
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, पूछ दिया ऐसा सवाल
शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सूखाग्रस्त इलाकों के दौरे पर थे NCP संस्थापक
शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सूखाग्रस्त इलाकों के दौरे पर थे NCP संस्थापक
दिवाली 2026: दीया मिर्जा विवाद पर रामदास अठावले की दो टूक, 'अभिनेत्री को...'
दिवाली 2026: दीया मिर्जा विवाद पर अठावले बोले, 'एक्टिंग पर ध्यान देना चाहिए,'
अमित शाह से मिले NCP के 6 नेता, सुनेत्रा पवार के लिए कर दी ये बड़ी मांग
अमित शाह से मिले NCP के 6 नेता, सुनेत्रा पवार के लिए कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget