एक्सप्लोरर

BMC अधिकारियों ने खुद स्टिंग कर पार्किंग में लूट के खेल को किया उजागर, ब्लैकलिस्ट होगा ठेकेदार

बीएमसी अधिकारियों का कहना है कि पार्किंग ठेकेदार के प्रतिनिधि चार पहिया वाहनों के लिए निर्धारित 70 रुपये के बजाय 150 रुपये प्रति घंटे चार्ज कर रहे थे. इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.

BMC News: बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) ने दक्षिण मुंबई के काला घोड़ा इलाके में एक पे एंड पार्किंग स्थल पर वाहन चालकों से अधिक पैसे वसूलने के आरोप में एक पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों के खिलाफ एमआरए मार्ग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में कई शिकायतें मिलने के बाद बीएमसी द्वारा किए स्टिंग ऑपरेशन के दौरान वाहन चालकों से अधिक पैसे वसूलते पाए जाने के बाद ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

बीएमसी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, ठेकेदार को बीएमसी द्वारा काला घोड़ा इलाके में जहांगीर आर्ट गैलरी और वीबी गांधी मार्ग के पास 100 चार पहिया वाहनों और 45 दो पहिया वाहनों के लिए पे एंड पार्क सुविधा संचालित करने के लिए नियुक्त किया गया था.

अधिकृत दरों से अधिक शुल्क ले रहे थे कर्मचारी

निर्धारित शुल्क दो पहिया वाहनों के लिए 20 रुपये प्रति घंटा और चार पहिया वाहनों के लिए 70 रुपये प्रति घंटा है, लेकिन बीएमसी को शिकायतें मिलीं कि ठेकेदार के प्रतिनिधि अधिकृत दरों से अधिक शुल्क ले रहे थे. इन शिकायतों के बाद एक स्टिंग ऑपरेशन की योजना बनाई गई. बीएमसी अधिकारियों ने निजी वाहनों का उपयोग करके और अपनी पहचान छिपाते हुए काला घोड़ा में पार्किंग स्थल पर ऑपरेशन किया.

इस दौरान अधिकारियों ने यह पाया गया कि ठेकेदार के प्रतिनिधि चार पहिया वाहनों के लिए निर्धारित 70 रुपये के बजाय 150 रुपये प्रति घंटे चार्ज कर रहे थे. इसके अलावा कर्मचारियों ने बीएमसी द्वारा लगाए गए नो पार्किंग संकेतों को भी ढक दिया और उन क्षेत्रों का उपयोग वाहनों को पार्क करने के लिए भी किया.

ड्रेस में नहीं थे कर्मचारी

यह भी पाया गया कि कुछ कर्मचारी वर्दी नहीं पहने हुए थे या उनके पास वैध पहचान बैज नहीं थे. इसके बाद बीएमसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

वहीं मुंबई की गामदेवी पुलिस ने भी अवैध पार्किंग पर गाड़ियां पार्क करवाकर कार मालिकों से तय रकम से ज्यादा पार्किंग चार्ज लेने के मामले में 5 पार्किंग माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज की है.

इस मामले में जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, उनकी पहचान गौतम कुमार सगल, गौतम हरीश गिरी, सुशांत सोनथन दास, मंत सनातन दास और तापस पटनायक के रूप में हुई है.

कैसे हुआ खुलासा?

गामदेवी पुलिस के मुताबिक, आरोपी पार्किंग माफिया बीएमसी की पार्किंग बोलकर फर्जी पार्किंग में कारों को लगवाकर कार मालिकों से तय रकम से कई गुना ज्यादा रकम वसूल रहे थे. ट्रैफिक पुलिस ने जब फर्जी पार्किंग में खड़ी एक कार पर कार्रवाई की तो यह पूरा खुलासा सामने आया.

गामदेवी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में शिकायतकर्ता अंकुर सुधीर सचदेव अंधेरी पश्चिम का रहने वाला है. 13 मई को वह अपने दोस्त के साथ गिरगाव चौपाटी पर काम के सिलसिले में गए थे. गिरगांव चौपाटी पर जब वह सुख सागर सिग्नल पर अपनी गाड़ी को पार्क कर रहे थे, तभी आरोपी गौतम सगल ने उन्हें आकर बताया कि बगल में बीएमसी की सार्वजनिक पार्किंग है और वह गाड़ी वहां पार्क करें. पार्किंग के एवज में युवक ने उनसे एक घण्टे का 100 रुपये चार्ज लिया था.

जब सचदेव एक घण्टे बाद लौटे तो उन्होंने देखा कि पुलिसकर्मी उनकी गाड़ी पर कार्रवाई कर रहे हैं. जब उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछताछ तो पता चला कि जिस जगह पर उन्होंने गाड़ी पार्क की थी, वह बीएमसी की अधिकृत पार्किंग नहीं है.

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता के आलावा दो अन्य गाड़ियों पर भी कार्रवाई की थी, जो उसी अनधिकृत पार्किंग में खड़ी की गई थी. जांच में पता चला कि बीएमसी की अधिकृत पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने का चार्ज से ज्यादा आरोपियों ने 100 रुपये लिए थे. गामदेवी पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि सभी आरोपी पार्किंग के मालिक तापस पटनायक के इशारे पर पिछले कई दिनों से लोगों से इस तरह की धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget