एक्सप्लोरर

MVA सरकार ने बढ़ाया, महायुति ने घटाया, BMC में इतने वार्ड पर होंगे चुनाव

BMC Election 2025: पहले मुंबई में 227 वार्ड थे. महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान इन्हें बढ़ाकर 236 किया गया था. महायुती सरकार के सत्ता में आने के बाद इसे फिर से 227 किया गया.

BMC Election 2025: महाराष्ट्र में स्थानीय नगर निकाय के चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं और प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसी पृष्ठभूमि में राज्य सरकार ने महापालिकाओं, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए वार्ड (प्रभाग) रचना के आदेश जारी किए हैं.

इन आदेशों में 'अ', 'ब' और 'क' श्रेणी की महापालिकाओं की वार्ड रचना शामिल है. इसमें पुणे, नागपुर, ठाणे, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, नवी मुंबई, वसई-विरार, छत्रपती संभाजीनगर और कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिकाओं का समावेश है.

दरअसल, महाराष्ट्र में पिछले 3-4 वर्षों से स्थानीय नगर निकाय के चुनाव लंबित थे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है. इसके तहत राज्य सरकार ने वार्ड रचना के आदेश जारी किए हैं. जहां-जहां महापालिका चुनाव होने हैं वहां वार्ड रचना की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रशासन को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वार्ड किस प्रकार से बनाए जाएं और जनसंख्या के क्या मानक हों.

मुंबई में होंगे एकसदस्यीय प्रभाग
मुंबई में पुराने प्रभागों के अनुसार ही चुनाव होंगे. मुंबई महानगरपालिका में अब 227 एकसदस्यीय प्रभाग होंगे. जबकि पुणे, नागपुर, ठाणे, नासिक, नवी मुंबई, पिंपरी-चिंचवड़, छत्रपती संभाजीनगर आदि सभी अन्य महापालिकाओं में चार सदस्यीय प्रभाग होंगे.

पहले मुंबई में 227 प्रभाग थे. महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान इन्हें बढ़ाकर 236 किया गया था. महायुती सरकार के सत्ता में आने के बाद इसे फिर से 227 किया गया. इस पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, लेकिन वह खारिज हो गई. इसलिए अब मुंबई में 227 प्रभाग ही रहेंगे.

महानगरपालिका श्रेणियां

• 'अ' श्रेणी: पुणे, नागपुर
• 'ब' श्रेणी: ठाणे, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़
• 'क' श्रेणी: नवी मुंबई, वसई-विरार, छत्रपती संभाजीनगर, कल्याण-डोंबिवली

'ड' श्रेणी महानगरपालिकाएं

'ड' श्रेणी की महापालिकाओं में वार्ड रचना करते समय अधिकतर प्रभाग चार सदस्यीय बनाए जाएंगे. अगर चार सदस्यीय प्रभाग बनाना संभव नहीं हुआ तो कोई एक प्रभाग तीन या पाँच सदस्यीय होगा, या दो प्रभाग तीन सदस्यीय बनाए जा सकते हैं.

'ड' श्रेणी में शामिल महापालिकाएं

अमरावती, अहिल्यानगर, अकोला, कोल्हापुर, सोलापुर, सांगली-मिरज-कुपवाड, मीरा-भायंदर, उल्हासनगर, भिवंडी-निजामपुर, जलगांव, नांदेड, धुले, मालेगाव, लातूर, चंद्रपुर, परभणी, पनवेल, इचलकरंजी, और जालना.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget