एक्सप्लोरर

Maharashtra: BJP कर रही थी नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग, CM ठाकरे ने दिलाई PDP के साथ गठबंधन की याद

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के साथ कथित संबंधों को लेकर राज्य के मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के साथ कथित संबंधों को लेकर राज्य के मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उद्धव ने बीजेपी को याद दिलायr कि उसने पीडीपी के साथ सत्ता साझा की थी जिसने आतंकवाद के दोषी अफजल गुरु का समर्थन किया था.

बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में ठाकरे ने यह भी कहा कि वह "हैरान" हैं कि केंद्रीय जांच एजेंसियों को इतने वर्षों में यह एहसास नहीं हुआ कि "दाऊद इब्राहिम का एजेंट" मलिक खुलेआम घूम रहा था. एनसीपी के वरिष्ठ नेता मलिक को दाऊद इब्राहिम के एक सहयोगी की कथित संलिप्तता वाले एक जमीन सौदे को लेकर धनशोधन के एक मामले में इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था.

ठाकरे ने भाजपा को राज्य में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस वाले सत्तारूढ़ गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेताओं के खिलाफ "निराधार" आरोप लगाने के बजाय भगोड़े गैंगस्टर के घर में घुसने और उसे मारने की चुनौती दी.

ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ठाकरे ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘‘मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है. क्या केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​इतनी बेमतलब हो गई हैं कि दाऊद इब्राहिम का एक 'एजेंट' मलिक मुंबई में और पूरे देश में खुलेआम घूम रहा था, चार-पांच बार निर्वाचित हुए, मंत्री बने और फिर भी केंद्रीय एजेंसियों को इसके बारे में पता नहीं था?’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘तब केंद्रीय एजेंसियां ​​क्या कर रही थीं?’’ उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां ​​​वे ​"तीर" थीं जिन्हें भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों पर निर्देशित कर रही थी. ठाकरे ने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि केंद्र सरकार को फडणवीस को ‘रॉ’ या सीबीआई में भर्ती करना चाहिए, क्योंकि कहा जाता है कि भाजपा नेता ने मलिक के कथित सौदों के बारे में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जानकारी दी थी.

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में आज बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी निजात, जानें- मौसम का ताजा हाल

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘...तो आप जानकारी देंगे, आप आरोप लगाएंगे, आप जांच करेंगे और आप सजा भी देंगे. इतना मजबूत मामला दायर करने पर अदालतें क्या करेंगी? हमें न्यायपालिका पर भरोसा है. लेकिन अगर आप इस तरह से एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं... ये 'ईडी' है, या यह 'घर-गाड़ी' (घरेलू सहायक) हैं.’’

ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने एक बार राम मंदिर मुद्दे पर वोट मांगा था और क्या वह अब दाऊद इब्राहिम मुद्दे का इस्तेमाल करके वोट मांगेगी. ठाकरे ने व्यंग्यात्मक रूप से कहा, ‘‘दाऊद कहां है? क्या कोई जानता है? कोई नहीं जानता. (दिवंगत भाजपा नेता) गोपीनाथ मुंडे ने कहा था कि वह दाऊद को वापस महाराष्ट्र खींचकर लाएंगे. अब, हम (भाजपा) उसके (दाऊद) के पीछे घसीटे जा रहे हैं और उसके एजेंटों की तलाश कर रहे हैं.’’

उन्होंने ओबामा की प्रशंसा करते हुए कहा कि अमेरिकी सुरक्षा बलों ने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था जब बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति थे. उन्होंने कहा, ‘‘आप दाऊद को क्यों नहीं मार देते? दाऊद के घर में घुस जाओ और उसे मार डालो जैसे ओबामा ने ओसामा को मार डाला था. इसे कहते हैं हिम्मत. लेकिन आप कुछ भी करने के बजाय हमारे खिलाफ आरोप लगा रहे हैं.’’

नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग करने के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने भाजपा को याद दिलाया कि उसने महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी के साथ गठबंधन में सरकार बनाई थी, जिसने संसद हमले के मामले में अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया था. उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या अफजल गुरु देशद्रोही नहीं था?’’

देवेद्र फडणवीस ने किया पलटवार

भाजपा नेता और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा कि यह "दुर्भाग्यपूर्ण" है कि ठाकरे को मलिक का बचाव करना पड़ रहा है ‘‘जो 1993 के मुंबई विस्फोटों के आरोपियों और दाऊद इब्राहिम के सहयोगी के साथ भूमि सौदों में शामिल थे.’’ फडवणीस ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना अब उन लोगों के साथ सत्ता साझा कर रही है जिन्होंने आतंकी मामलों में दोषियों को फांसी देने का विरोध किया था.

भाजपा नेता ने तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य में तब शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की प्रशंसा की, जब अलगाववादियों और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने धमकी दी थी कि वे चुनाव नहीं होने देंगे. फडणवीस ने कहा, ‘‘अलगाववादियों ने तब कहा था कि वे सरकार बनाने नहीं देंगे. इसलिए, यह उस समय देश की जरूरत थी और इसलिए हमने महबूबा मुफ्ती के साथ सरकार बनायी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने आईएसआई को दिखाया कि वहां सरकार बन सकती है. लेकिन हम (लंबे समय तक) सरकार में नहीं रहे, जिस क्षण हमने दुनिया को दिखाया कि वहां चुनाव हो सकते हैं, हम अगले ही पल उस सरकार से हट गए.’’

यह भी पढ़ें

Maharashtra Politics: बीजेपी पर बरसे उद्धव ठाकरे, कहा- जेल में डाल दें मुझे, लेकिन मेरे परिवार को प्रताड़ित ना करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget