एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में पिछली बार जीती सीटों से भी कम रखा BJP ने टारगेट! आखिर क्यों लिया चौंकाने वाला फैसला?

Maharashtra Election 2024: देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी नेताओं से कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 100 सीटें जीतना बेहद जरूरी है. अगर ऐसा कर लेते हैं तो बीजेपी के बिना सरकार नहीं बन पाएगी.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति और विपक्षी अलायंस महा विकास अघाड़ी ने कमर कस ली है. हालांकि, इस बार बीजेपी की उम्मीदें इस चुनाव से कुछ कम लग रही हैं. दरअसल, लोकसभा चुनाव में बहुमत के आंकड़े को पार करने का दावा करने वाली बीजेपी को महाराष्ट्र में आधे से ज्यादा सीटें गंवानी पड़ी थीं. ऐसे में अब विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी ने अपनी उम्मीदें कम कर ली हैं. 

दरअसल, मौजूदा समय में महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से बीजेपी के पास 106 सीटें हैं, लेकिन आगामी चुनाव में पार्टी ने अपना टारगेट इससे भी कम रखते हुए केवल 100 सीट पर सेट किया है. वहीं, अपनी अलायंस पार्टियों (एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी) के साथ मिलकर बहुमत का 145 सीटों का आंकड़ा छूने की कोशिश करने का प्लान बनाया है.

बीजेपी ने क्यों रखा 100 सीटों का टारगेट?
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को ये समझाया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह से 100 का आंकड़ा पार करना होगा. अगर ऐसा कर लेते हैं तो कोई भी बिना बीजेपी के सहयोग के सरकार नहीं बना पाएगा. 

महायुति की सफलता इस योजना पर निर्भर
बीजेपी नेता का मानना है कि लोकसभा चुनाव में भले ही महा विकास अघाड़ी को ज्यादा सीटें मिली हों, लेकिन वोट शेयर का अंतर केवल 0.3 फीसदी था और वोटों का अंतर भी 2 लाख के करीब रहा था, जिसे आसानी से पार किया जा सकता है. महायुति को आगे बढ़ाने के लिए एकनाथ शिंदे सरकार की 'लाडकी बहीन योजना' ही अकेले काफी होगी.

देवेंद्र फडणवीस ने अपने पार्टी कार्कर्ताओं के साथ हुई बैठक में ये भी कहा कि बीजेपी ने 48 लोकसभा सीटों में से 45 जीतने का दावा किया था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका. इसलिए अब बड़े-बड़े अभियानों पर फोकस करने के बजाय ग्राउंड लेवल पर लोगों से व्यक्तिगत रूप से कनेक्ट करने पर ध्यान केंद्रित किया जाए. 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले छत्रपति संभाजी राजे और बच्चू कडू आएंगे साथ, MVA-NDA का समीकरण करेंगे खराब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget