एक्सप्लोरर

BJP विधायक का दावा, 'जेल में बंद वाल्मीक कराड पर हुआ हमला', प्रशासन से की बड़ी अपील

Maharaahtra: BJP MLA सुरेश धस ने सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में बीड जिला जेल में बंद वाल्मीक कराड पर सह-आरोपियों द्वारा हमले का दावा करते हुए उन्हें दूसरे जेल में भेजने का अनुरोध किया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक सुरेश धस (Suresh Dhas) ने आज (31 मार्च) बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में बीड जिला जेल में बंद वाल्मीक कराड (Walmik Karad) पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने हमला किया. हालांकि, जेल प्रशासन ने इस दावे को खारिज कर किया है.

पुरानी दुश्मनी के कारण विवाद- धस
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बीड में पत्रकारों से बातचीत में धस ने बताया कि कराड और सह-आरोपी सुदर्शन घुले पर कथित हमला जेल प्रशासन द्वारा कैदियों को उनके परिवार से बातचीत के लिए मिले कमरे से फोन करने को लेकर हुए विवाद के कारण हुआ. उन्होंने कहा कि स्थानीय गैंगस्टर बबन गिट्टे और कराड के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी इस हमले की वजह हो सकती है.

विधायक धस ने कहा, "कराड की बबन के साथ पुरानी दुश्मनी है. कराड कहता था कि जब तक वह बबन को नहीं मार देता, तब तक वह जूते नहीं पहनेगा, जबकि बबन कहता था कि जब तक वाल्मीक नहीं मर जाता, तब तक वह दाढ़ी नहीं बनाएगा."

जेल प्रशासन ने हमले से किया इंकार
हालांकि, बीड जिला जेल के अधीक्षक बी एन मुलानी ने इन दावों को गलत बताया. उन्होंने साफ किया कि जेल में कराड या घुले पर कोई हमला नहीं हुआ है. मुलानी के अनुसार, सुबह एक घटना हुई थी जिसमें दो अन्य कैदी सुदीप सोनावने और राजेश वाघमोड़े के बीच बहस हो गई, जब वे अपने परिवार को फोन करने के लिए मिले कमरे में पहुंचे थे. सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रण में किया और इस संबंध में शिवाजीनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.

धस ने सह-आरोपियों को दूसरे जेल में भेजने का किया अनुरोध 
धस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कराड और अन्य सह-आरोपियों को किसी दूसरे जेल में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है. उन्होंने मांग की कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे के सहयोगी कराड और अन्य आरोपियों को अमरावती या नागपुर की जेल में भेजा जाए. साथ ही, उन्होंने बीड जेल में कुछ कैदियों को कथित रूप से मिल रही विशेष सुविधाओं पर भी सवाल उठाए.

बता दें कि बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को नौ दिसंबर को अगवा कर उनकी हत्या कर दी गई थी. बताया जाता है कि देशमुख ने एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली रोकने का प्रयास किया था, जिसके चलते उनकी हत्या कर दी गई. इस मामले में कराड सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget