एक्सप्लोरर

महायुति में CM फेस को लेकर बीजेपी नेता रावसाहेब दानवे का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Maharashtra Election 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रावसाहेब दानवे ने महायुति के सीएम फेस को लेकर अहम बात कही है. साथ ही उन्होंने सीट शेयरिंग पर भी बयान दिया है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. प्रदेश में महायुति और महाविकास आघाडी के बीच मुख्य मुकाबला है. इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रावसाहेब दानवे ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है. उन्होंने महायुति के सीएम फेस को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. इसके अलावा उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर भी उनकी पार्टी का रुख साफ कर दिया है.

रावसाहेब दानवे ने कहा कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति के घटक दलों के बीच कोई दोस्ताना मुकाबला नहीं होगा और सीट शेयरिंग का फैसला करने के लिए उम्मीदवार की जीत की संभावना ही एकमात्र पैमाना होगा. दानवे ने संवाददाताओं से बातचीत में इस बात से इनकार किया कि महायुति के घटक दल मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करेंगे.

CM फेस को लेकर क्या कहा?
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के बारे में फैसला विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ही लिया जाएगा. चुनाव से पहले कोई भी इस बारे में बात नहीं करेगा." दानवे ने कुछ सीट पर बीजेपी और एनसीपी के बीच दोस्ताना मुकाबले की अटकलों को भी खारिज कर दिया.

'जीत की संभावना एकमात्र पैमाना'
उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के बीच कोई दोस्ताना मुकाबला नहीं होगा. हम सीट बंटवारे के लिए सौहार्दपूर्ण समाधान निकालेंगे और उसी के अनुसार चुनाव लड़ेंगे. सीट बंटवारे के फॉर्मूले में उम्मीदवार की जीत की संभावना ही एकमात्र पैमाना होगा."

नवंबर में हो सकते हैं चुनाव
महायुति में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं. वहीं महाविकास आघाडी में कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी एसपी शामिल है. महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नवंबर में होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें

कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने वीर सावरकर की तारीफ की, कहा- 'बीजेपी के लोग...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget