एक्सप्लोरर

Mumbai: बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने पूर्व MVA सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- भू-माफियाओं को मिली अवैध फिल्म स्टूडियों बनाने की इजाजत

Mumbai News: बीजेपी नेता किरीट सोमैया पूर्व की महा विकास अघाड़ी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि मलाड के मढ़ इलाके में भू-मफियाओं को फायदा पहुंचाया गया.

BJP Kirit Somaiya Allegation On Ex MVA Government: महाराष्ट्र (Maharashtra) में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी (BJP), तत्कालीन महा विकास अघाड़ी सरकार के कथित घोटाले को लेकरआक्रामक हो रही है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने आरोप लगाया है की मलाड वेस्ट से विधायक व तत्कालीन ठाकरे सरकार में मंत्री असलम शेख़, तत्कालीन सरकार का पर्यावरण विभाग और मुंबई महानगर पालिका के मिली भगत से नियम तोड़कर मलाड के मढ़ इलाके में भू-मफियाओ को फायदा पहुंचाया गया और समुद्र किनारे की जमीन पर अवैध फिल्म स्टूडियो बनाने की इजाजत दी गई.

विकास प्रतिबंधित ज़ोन में निर्माण का आरोप

मुंबई के उपनगर में बसा मलाड का मढ़ इलाका फिल्मी शूटिंग, फिल्म टीवी सीरीयल स्टूडियो और पुराने अभिनेताओ के बंगले के लिए मशहूर है. समुद्र किनारे बसे मढ़ इलाके में महज 20 फुट की जमीन भी करोड़ों के कीमत की है. इस इलाके के सैकड़ों फिल्म स्टूडियो हैं, जहां म्यूजिक विडियो, फिल्म और टीवी सीरीयल की शूटिंग होती है. भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है कि, इस इलाके में कोरोना लॉकडाउन के दौरान दर्जनों अवैध फिल्म स्टूडियो बनाए गए. किरीट सोमैया का आरोप है की, ‘फर्जी दस्तावेज़ के आधार पर CRZ (No development zone) में नियमों को तोड़कर अवैध फिल्म स्टूडियो बनाए गए. अवैध निर्माण कार्य किए गए. इन फिल्म स्टूडियो को अस्‍थायी बताया गया और जुलाई 2021 के बाद तोड़ने की बात कही गई, हालांकि, झूठे दस्तावेजों के आधार पर स्टूडियो अभी भी मौजूद है और शूटिंग चल रही है.

Maharashtra: मुंबई के बारे में राज्यपाल कोश्यारी की टिप्पणी को लेकर विवाद, युवा सेना आज करेगी राज्यव्यापी प्रदर्शन

सौमेया ने बीएमसी पर लगाए ये आरोप

सोमैया का आरोप है की, सैकड़ों करोड़ों का भ्रष्टाचार तत्कालीन महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल के दौरान हुआ. साल 2021 में मढ़ इलाके में फर्जी दस्तावेज के आधार पर विकास प्रतिबंधित ज़ोन में दर्जनों फिल्म स्टूडियो बनाए गए . किरीट सोमैया का आरोप है कि, स्थानीय विधायक, पर्यावरण विभाग और मुंबई महानगर पालिका के मिली भगत से 6 महीने के लिए अस्थायी स्टूडियो या फिल्म सेट बनाने की इजाजत दी गई. यह इजाजत फरवरी 2021 में दी है, जिसकी वैधता जुलाई 2021 तक थी. आरोप के मुताबिक, CRZ क्षेत्र में होने से समुद्री लहरें भी स्टूडियो से टकराती हैं. जबकि बीएमसी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर स्टूडियो को कायम रखने की इजाजत दी है.

सोमैया ने बताया कि, उन्होंने और सांसद गोपाल शेट्टी ने इस करोड़ों के भ्रष्टाचार की शिकायत पर्यावरण विभाग, मुंबई पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय से कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. किरीट सोमैया ने असलम शेख पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. ABP न्यूज़ ने पूर्व मंत्री असलम शेख का पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उनका पक्ष अभी तक नहीं मिल सका है.

Mumbai News: मानसून की तैयारियों में बढ़ा BMC का बजट, जानें- कहां और कैसे पैसे खर्च करता है नागरिक निकाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget