एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ी राहत, गोपाल शेट्टी ने नामांकन को लेकर उठाया बड़ा कदम

Gopal Shetty: पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने बीजेपी को बड़ी राहत दी है. उन्होंने बोरीवली से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन वापस लेने का ऐलान किया है. बोरीवली ने बीजेपी के संजय उपाध्याय उम्मीदवार हैं.

Gopal Shetty News: महाराष्ट्र की बोरीवली विधानसभा सीट से बीजेपी के बागी गोपाल शेट्टी ने नामांकन वापस लेने के फैसला लिया है. बीजेपी नेता विनोद तावड़े से विचार-विमर्श के बाद गोपाल शेट्टी ने निर्दलीय उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान किया और पार्टी को बड़ी राहत दी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आज (सोमवार, 4 नवंबर) नामांकन वापसी की आखिरी तारीख है.

बीजेपी के पूर्व सांसद शेट्टी ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध पार्टी के भीतर गलत कार्यप्रणाली के खिलाफ था. पिछले दिनों बीजेपी ने संजय उपाध्याय को बोरीवली से टिकट देने का ऐलान किया था. इससे नाराज शेट्टी ने निर्दलीय नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया था.

शेट्टी ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा था, ‘‘मैंने यह फैसला पार्टी टिकट की चाहत में नहीं बल्कि स्थानीय कार्यकर्ताओं की चिंता करते हुए लिया है, जिन्हें लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा है. आइए हम सब मिलकर अपने निर्वाचन क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएं.’’

देवेंद्र फडणवीस ने की थी मुलाकात

इसके बाद से ही उन्हें मनाने की कोशिशें तेज हो गई. शनिवार को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गोपाल शेट्टी से मुलाकात की थी. इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि शेट्टी ने फडणवीस को आश्वासन दिया है कि वह कभी बीजेपी नहीं छोड़ेंगे और ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे पार्टी को नुकसान हो. ताड़वे ने ‘एक्स’ पर शेट्टी और फडणवीस की तस्वीरें भी साझा कीं.

गोपाल शेट्टी दो बार के सांसद और विधायक रह चुके हैं. वो 2014 से 2024 तक लोकसभा सांसद रहे. इससे पहले 2004 से 2014 तक वो विधायक रहे. इससे पहले शेट्टी पार्षद रहे.

मनोज जरांगे पाटील का महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बहुत बड़ा ऐलान, नहीं उतारेंगे एक भी उम्मीदवार, किसे होगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
लातूर: 'फसल बर्बाद हो गई, बेटी की फीस माफ कर दो', किसान ने वीडियो पोस्ट कर दी जान
लातूर: 'फसल बर्बाद हो गई, बेटी की फीस माफ कर दो', किसान ने वीडियो पोस्ट कर दी जान
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, महालक्ष्मी के दर्शन कर लौट रहे 4 दोस्तों की मौत
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, महालक्ष्मी के दर्शन कर लौट रहे 4 दोस्तों की मौत
'राहुल गांधी को वियतनाम से आने दो फिर देखो...', रिजीम चेंज पर संजय राउत के बयान से खलबली
'राहुल गांधी को वियतनाम से आने दो फिर देखो...', संजय राउत के बयान से खलबली

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें लाल पालक की खेती? ये है सही तरीका
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें लाल पालक की खेती? ये है सही तरीका
Embed widget