एक्सप्लोरर

एजाज खान के शो पर BJP विधायक की मांग- 'हाउस अरेस्ट में अश्लीलता...'

Ajaz Khan Show House Arrest: एजाज खान के शो हाउस अरेस्ट पर विवाद बढ़ गया है. बीजेपी विधायक चित्रा वाघ ने शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उनका आरोप है कि यह शो अश्लील और समाज के लिए हानिकारक है.

Ajaz Khan Show House Arrest: अभिनेता एजाज खान के वेब शो हाउस अरेस्ट को लेकर बवाल बढ़ गया है. पहले झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और अब महाराष्ट्र से बीजेपी विधायक चित्रा वाघ ने इस शो पर तुरंत बैन लगाने की मांग की है. आरोप है कि एजाज खान का यह प्रोग्राम अश्लील और समाज के लिए घातक है. 

बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने मांग रखी है कि 'हाउस अरेस्ट' शो और ऐसे ऐप जो इन शो को प्रमोट करते हैं, उनपर तुरंत सख्त एक्शन लें. 

'अश्लीलता की पराकाष्ठा है एजाज खान का शो'- बीजेपी विधायक
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चित्रा वाघ का कहना है कि एजाज खान जो खुद को एक्टर बताते हैं, ने 'हाउस अरेस्ट' नाम का एक वेब शो क्रिएट किया है, जो अश्लीलता की पराकाष्ठा है. ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू ऐप पर आने वाले इस शो के कुछ क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो बेहद असभ्य हैं. 

'युवा पीढ़ी के दिमाग पर हमला'
बीजेपी नेता ने कहा कि ऐसे प्रोग्राम का युवा दर्शकों पर बुरा प्रभाव पड़ता है और ये कंटेंट बच्चों के मोबाइल फोन पर आसानी से अवेलेबल हैं. चित्रा वाघ ने कहा कि ऐसे प्रोग्राम न केवल हमारी संस्कृति का अपमान करते हैं, बल्कि इससे समाज का नैतिक स्वास्थ्य भी खराब होता है. चित्रा वाघ ने इस शो को युवा पीढ़ी के दिमाग पर विकृत हमला बताया है. 

'हाउस अरेस्ट' समाज के मूल्यों पर हमला- चित्रा वाघ
बीजेपी विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर अश्लील कंटेंट को प्रमोट किया जा रहा है. हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर चल रहे गलत काम को रोकना होगा. विधायक ने कहा कि 'हाउस अरेस्ट' महज एक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह समाज के मूल्यों पर हमला है, जिसके खिलाफ रेगुलेटरी एक्शन लिए जाने चाहिए. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget