एक्सप्लोरर

Maharashtra: बिहार-बंगाल में हुई हिंसा पर संजय राउत बोले- 'बीजेपी हार रही है इसलिए दंगे हो रहे हैं'

Bihar-West Bengal Violence: संजय राउत ने कहा कि कौन चाहता है कि दंगा हो. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में की स्थिति को बिगाड़ने का काम वहां का विपक्ष यानी भारतीय जनता पार्टी कर रही है.

Maharashtra News: पश्चिम बंगाल और बिहार में हुई हिंसा के मामले में अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) भी कूद गई है. शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सनसनीखेज बयान देते हुए कहा कि बीजेपी हार रही है इसलिए दंगे हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि कौन चाहता है कि दंगा हो? संजय राउत ने कहा कि कौन सा मुख्यमंत्री या सरकार चाहेगी कि उनके राज्य में दंगा होगा. लेकिन पश्चिम बंगाल की स्थिति को बिगाड़ने का काम वहां का विपक्ष यानी भारतीय जनता पार्टी कर रही है. उनका एक मॉडल बन गया है, जहां वो (बीजेपी) कमजोर है, जहां हार सकते हैं, वहां ये लोग इसी तरह से दंगा भड़काते हैं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार में सब जगह भाजपा हार रही है और यही डर उनको सता रहा है

संजय राउत के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर संगीत रागी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि संजय राउत के बयान के मुताबिक, विपक्ष में बीजेपी है और बंगाल और बिहार में बीजेपी ने दंगा कराया तो क्या महाराष्ट्र में उनकी पार्टी ने दंगा कराया? क्योंकि महाराष्ट्र में तो विपक्ष में संजय राउत की पार्टी है. 2024 में हार का डर किसको सता रहा है ये अभी से कहना राजनीतिक जुगाली है. 2019 में भी लोग ऐसी बातें कर रहे थे लेकिन बीजेपी ने और बेहतर प्रदर्शन किया. यूपी के चुनाव भी ये कहा कि बीजेपी पिट जाएगी लेकिन नतीजों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करके आई.

अनुराग ठाकुर का सीएम ममता पर निशाना

वहीं, रामनवमी पर पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हुई हिंसा पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा को शांति से नहीं निकलने दिया जाता है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री कहती हैं कि हिंदू इस इलाके में ना जाएं तो क्या मुख्यमंत्री ही समाज को बांटने के लिए आगे आ गई हैं.

क्या बोलीं ममता बनर्जी?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे हर वक़्त अलर्ट रहना होता कि भाजपा कब कहां जाकर दंगा कर दे। ये लोग समझते नहीं हैं बंगाल के लोग दंगा पसंद नहीं करते। दंगा करना बंगाल की संस्कृति नहीं है। हम दंगा नहीं करते हैं, आम लोग दंगा नहीं करती है, भाजपा से नहीं हो पाता तो दंगा भड़काने के लिए वे किराए के लोगों को लेकर आते हैं। रामनवमी में जिस युवक की तस्वीर हथियार लेकर देखी गई थी, ऐसा ही सीपीएम करती थी। क्या आप सीपीएम का अत्याचार भूल गए हैं?

Maharashtra Politics: 'BJP में शामिल होंगे पूर्व सीएम अशोक चव्हाण', शिवसेना विधायक के दावे पर क्या बोले कांग्रेस नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget