एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने मुंबई नॉर्थ सीट पर किया उम्मीदवार का ऐलान, किसे दिया टिकट?

Lok Sabha Elections: महाराष्ट्र में मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी भूषण पाटिल का मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से होगा.

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी काफी बढ़ी हुई है. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है. मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार पर से सस्पेंस खत्म कर दिया है. मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से कांग्रेस ने भूषण पाटिल को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवार का ऐलान किया गया.

बीजेपी ने मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को चुनाव मैदान में उतारा है. अब इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी पीयूष गोयल और कांग्रेस उम्मीदवार भूषण पाटिल के बीच मुकाबला होगा.

मुंबई नॉर्थ से भूषण पाटिल कांग्रेस प्रत्याशी

कांग्रेस की ताजा लिस्ट में चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. लिस्ट में महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के अलावा हिमाचल के लिए 2 और हरियाणा के लिए एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है. 

मुंबई में किस सीट पर किसमें मुकाबला?

मुंबई की सभी 6 सीटों पर 20 मई को वोटिंग होगी. महाराष्ट्र में बीजेपी ने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने यहां से भूषण पाटिल को उतारा है. मुंबई उत्तर मध्य सीट पर कांग्रेस ने वर्षा गायकवाड़ को टिकट दिया है. वहीं, इस सीट पर बीजेपी ने उज्ज्वल निकम को चुनाव मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला है. मुंबई दक्षिण से उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने अरविंद सावंत को प्रत्याशी बनाया है. इस सीट पर शिवसेना शिंदे गुट यामिनी जाधव को मैदान में उतारा है.

इसके अलावा मुंबई साउथ सेंट्रल से शिवसेना (यूबीटी) ने अनिल देसाई को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, इस सीट पर शिवसेना (शिंदे) गुट ने राहुल शेवाले को प्रत्याशी खड़ा किया है. मुंबई नॉर्थ ईस्ट से बीजेपी ने मिहिर कोटेचा को तो वहीं, शिवसेना (यूबीटी) ने संजय दीना पाटिल को प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर अमोल कीर्तिकर शिवसेना (यूबीटी) के प्रत्याशी हैं. शिवसेना शिंदे गुट ने यहां रवींद्र वायकर पर भरोसा किया है.

बता दें कि महाराष्ट्र में पहले और दूसरे चरण का मतदान पूरा हो चुका है. प्रदेश में तीसरे फेज को लेकर तैयारी जोर शोर से जारी है. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को वोट डाले जाएंगे. इस दौरान लोकसभा की 11 सीटों पर मतदान होगा. तीसरे चरण में राज्य की रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले सीट पर मतदान होगा.

ये भी पढ़ें:

लोकसभा चुनाव के बीच सीएम शिंदे को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री का शिवसेना से इस्तीफा, शरद गुट का करेंगे समर्थन?

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget