एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: भंडारा जिले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 8 की मौत, दूर तक फैला मलबा

Bhandara Ordnance Factory Blast: भंडारा में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, जिसमें 8 कर्मचारी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. विस्फोट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ.

Bhandara Ordnance Factory Blast: महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार (24 जनवरी) को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कर्मचारियों के हताहत होने की भी सूचना है. फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में यह ब्लास्ट हुआ है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 8 लोगों के मौत की जानकारी दी है. 

फैक्ट्री में ब्लास्ट की तस्वीरें सामने आई है. इसमें देखा जा सकता है कि हथियार बनाने वाले भारी सामान के टुकड़े आसपास बिखरे पड़े हैं. ब्लास्ट के बाद काला धुआं आसमान में दूर तक उठता हुआ देखा जा सकता है.

जैसे ही ब्लास्ट की सूचना मिली घटनास्थल पर पुलिस की टीमें पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई. एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे. मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भंडारा जिले में आयुध फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छत गिरने से 13 से 14 कर्मचारी फंस गए. उनमें से पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया. जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है. बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी. जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय में बचाव कार्यों में शामिल है. चिकित्सा सहायता के लिए टीमों को भी तैयार रखा गया है.

नाना पटोले ने बताया मोदी सरकार का फेलियर
भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट की घटना पर कांग्रेस ने बीजेपी नीत एनडीए सरकार पर हमला बोला है. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि यह धमाका मोदी सरकार का फेलियर बताता है.

धमाका शुक्रवार (24 जनवरी) की सुबह 10:30 से 10:45 के बीच हुई. इस समय फैक्ट्री में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे. 

भारतीय आयुध फैक्ट्री भारत की एक इंडस्ट्री है, जो रक्षा मंत्रालय के लिए काम करती है. यहां रक्षा में इस्तेमाल किया जाने वाला सामान बनता है. ऑर्डिनेंस विभाग का मुख्यालय कोलकाता में है.

इनपुट: रजत वशिष्ठ

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा, जानें- कितना बढ़ा बस, टैक्सी और ऑटो का किराया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget