एक्सप्लोरर

'दोषियों पर कोई दया नहीं दिखाई जानी चाहिए', बीड के सरपंच मर्डर केस पर बोले CM फडणवीस

Beed Sarpanch Murder Case: बीड जिले के सरपंच संतोष देशमुख की पिछले साल 9 दिसंबर को अगवा कर हत्या कर दी गई थी. महाराष्ट्र के सीएम ने SP और SIT को निर्देश दिया है कि वे दोषियों की सजा सुनिश्चित करें.

Sarpanch Santosh Deshmukh Murder Case: महाराष्ट्र के बीड जिले में मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मामला अभी भी गरमाया हुआ है. इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) और SP नवनीत कांवट को निर्देश दिया है कि वे दोषियों की सजा सुनिश्चित करें. 

सरपंच संतोष देशमुख को पिछले साल 9 दिसंबर को यहां से करीब 380 किलोमीटर दूर बीड जिले में एक पवन चक्की परियोजना का संचालन कर रही एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली के प्रयास को रोकने के लिए अगवा कर लिया गया था. उन्हें प्रताड़ित किया गया और बाद में उनकी हत्या कर दी गई.

सीएम ने SP और एसआईटी प्रमुख को समीक्षा के लिए बुलाया

पुलिस ने हत्या और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है. हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जबरन वसूली के मामले में कथित संलिप्तता के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. सूत्रों ने सोमवार (13 जनवरी) को बताया कि मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से एसपी कांवट और एसआईटी प्रमुख को मामले की प्रगति की समीक्षा करने के लिए बुलाया है.

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो- देवेंद्र फडणवीस

यह मामला राष्ट्रीय सुर्खियों में है और आरोपियों के कथित राजनीतिक संबंधों को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के बीच खींचतान का केंद्र बना हुआ है. मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया, ''देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों से कहा है कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर कोई दया नहीं दिखाई जानी चाहिए. सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.''

14 जनवरी को खत्म होगी कराड की पुलिस हिरासत

जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में NCP से मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड भी शामिल हैं. कराड की पुलिस हिरासत मंगलवार को खत्म होगी, जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा. मराठा समुदाय के कुछ नेताओं ने दिन में सरपंच हत्या मामले में कराड का नाम आरोपी के रूप में शामिल करने की मांग को लेकर यहां सह्याद्री गेस्ट हाउस में फडणवीस से मुलाकात की.

मृतक संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख ने सोमवार को पानी की टंकी पर चढ़कर जांच में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कूदने की धमकी दी. धनंजय ने दावा किया कि जांच का विवरण उनके परिवार के साथ साझा नहीं किया गया. उन्होंने यह भी मांग की कि कराड सहित जबरन वसूली मामले के आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाया जाए.

मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे और एसपी कांवट ने मौके पर पहुंचकर धनंजय देशमुख को नीचे उतरने के लिए राजी किया. पुलिस ने शनिवार को सरपंच हत्या मामले में सभी 8 आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत सख्त कार्रवाई की.

ये भी पढ़ें: Amravati: फ्रैक्ट्री का खाना खाकर 100 से ज्यादा महिलाओं को फूड पॉइजनिंग, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget