एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: प्रफुल्ल पटेल ने किया इंडिया गठबंधन की पार्टियों से संपर्क का दावा, कांग्रेस बोली- 'इसमें कोई...'

Maharashtra Assembly Elections: कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने दावा करते हुए कहा कि महा विकास अघाड़ी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी और गठबंधन मजबूत रहेगा.

Maharashtra Assembly Polls: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही महीने बचे हैं, ऐसे में अब राज्य में सियासी हलचल काफी बढ़ती नजर आ रही है. सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे करते नजर आ रहे हैं. इस बीच कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेगी. उन्होंने एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल के बयान पर भी जवाब दिया है.

प्रफुल्ल पटेल के इस बयान पर कि 'इंडिया' गठबंधन की कुछ पार्टियां हमारे साथ आने वाली हैं. कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, "वह कहते रहते हैं, इसमें कोई दम नहीं है. महा विकास अघाड़ी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी. गठबंधन मजबूत रहेगा. मुख्यमंत्री एमवीए से कोई होगा.''

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर इसी साल अक्टूबर में चुनाव होने हैं. इसके चलते राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं. महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार महाविकास अघाड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. राज्य में एमवीए को 30 सीटों पर जीत हासिल हुई है. महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) और उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) शामिल है.

लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें?

महाविकास अघाड़ी के घटक दलों में शामिल कांग्रेस ने 13 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं, उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को 9 सीटों पर जीत मिली है. इसके साथ ही शरद पवार की पार्टी एनसीपी (SP) ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की. दूसरी तरफ लोकसभा चुनावों में महायुति ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में 17 सीटें जीती है. बीजेपी को 9 सीटों पर जीत मिली. वहीं सीएम शिंदे की शिवसेना को 7 जबकि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को महज 1 सीट पर जीत हासिल हुई.

बता दें कि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल केंद्र में नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुए हैं. प्रफुल्ल पटेल ने मोदी सरकार में शामिल होने से मना कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वो पहले कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, ऐसे में स्वतंत्र प्रभार के तौर पर मंत्री का पद लेना एक तरह से डिमोशन होगा.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए 25 जून से भरे जाएंगे नामांकन फार्म, जानिए कब होगा मतदान और किस दिन आएंगे नतीजे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget