एक्सप्लोरर

Maharashtra: बाबरी मस्जिद पर अब महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे बोले- 'वहां जो भी मौजूद थे वे सभी...'

Maharashtra Politics: चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया था बाबरी विध्वंस के दौरान वहां शिवसेना का एक भी कार्यकर्ता मौजूद नहीं था. उद्धव ठाकरे ने इसे शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे का अपमान बताया था.

Eknath Shinde News: बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) को लेकर बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) द्वारा दिए गए बयान को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि चंद्रकांत पाटिल दरअसल यह पूछना चाहते थे कि बाबरी विध्वंस के समय उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का ठिकाना कहां था.

क्या है पूरा विवाद?
बता दें कि चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया था कि 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान वहां शिवसेना का एक भी कार्यकर्ता मौजूद नहीं था. उद्धव ठाकरे ने इसे शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे का अपमान बताते हुए शिंदे और पाटिल से इस्तीफा देने की मांग की थी.

'बाबरी विध्वंस के समय कहां थे उद्धव'
पाटिल के टिप्पणी पर मीडिया से बातचीत में सीएम शिंदे ने कहा कि पाटिल के कहने का मतलब ये था कि उस वक्त उद्धव ठाकरे कहां थे. उन्होंने कहा कि मैंने चंद्रकांत पाटिल से बात की उनका कहने का मतलब ये था कि जब बाबरी मस्जिद गिराई जा रही थी तब उद्धव ठाकरे और राज्यसभा सांसद संजय राउत कहां थे.

बालासाहेब को लेकर कही ये बात
सीएम शिंदे ने कहा कि शिवसेना के दिवंगत संस्थापक बाल ठाकरे ने ही 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं' का नारा दिया था. उन्होंने कहा कि बाबरी मामले में बालासाहेब लखनऊ कोर्ट गए थे, उस दौरान लालकृष्ण आडवाणी, अशोक सिंघल और उमा भारती भी वहां थीं. उन्होंने कहा कि बाबरी का ढांचा गिराए जाने के दौरान वहां कोई पार्टी नहीं थी बल्कि वे सभी भगवान राम के भक्त थे.

'बाबरी विध्वंस के समय शिवसेना को कोई कार्यकर्ता नहीं था'
दरअसल सोमवार को बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया था कि बाबरी मस्जिद विध्वंस में शिवसेना का एक भी कार्यकर्ता शामिल नहीं था. पाटिल ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत बाबरी मस्जिद विध्वंस के बारे में बात करते रहते हैं, लेकिन उनके मन में सवाल पैदा होता है कि क्या वह उस समय अयोध्या में थे भी. उद्धव ठाकरे ने इसको लेकर शिंदे और पाटिल का इस्तीफा मांगा था. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी का हिंदुत्व 'राष्ट्रवाद' है और बीजेपी को यह बताना चाहिए कि उसका हिंदुत्व क्या है.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: बाबरी मस्जिद मामले पर उद्धव ठाकरे ने साधा निशाना तो चंद्रकांत पाटिल बोले- 'मैं फोन पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget