एक्सप्लोरर

Maharashtra: बाबरी मस्जिद मामले पर उद्धव ठाकरे ने साधा निशाना तो चंद्रकांत पाटिल बोले- 'मैं फोन पर...'

Chandrakant Patil News: बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया था कि बाबरी मस्जिद विध्वंस में शिवसेना का एक भी कार्यकर्ता शामिल नहीं था. इस पर उद्धव ठाकरे ने पलटवार भी किया.

Maharashtra Politics: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र् के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल के बाबरी मस्जिद को लेकर दिए गए बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पाटिल के बयान को शिवसेना और बाला साहेब ठाकरे का अपमान बताया है और इसको लेकर उन्होंने चंद्रकांत पाटिल या एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी स्पष्ट करे कि क्या पाटिल का यह बयान उन्हें मान्य है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे जो बालासाहेब को अपना गुरु मानते हैं क्या वे अपने गुरु का अपमान बर्दाश्त करेंगे?

क्या है पूरा मामला?
दरअसल सोमवार को बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया था कि बाबरी मस्जिद विध्वंस में शिवसेना का एक भी कार्यकर्ता शामिल नहीं था. पाटिल ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत बाबरी मस्जिद विध्वंस के बारे में बात करते रहते हैं, लेकिन उनके मन में सवाल पैदा होता है कि क्या वह उस समय अयोध्या में थे भी.

पाटिल ने अब पेश की सफाई
चूंकि पाटिल के इस बयान के शिवसेना बालासाहेब ठाकरे का अपमान बता रही है, इसलिए अपने बयान को लेकर अब चंद्रकातं पाटिल ने सफाई पेश दी है. पाटिल ने कहा कि मैं खुद उद्धव से फोन पर बात करूंगा. शिवसेना का बाबरी गिराने में रोल नहीं है ऐसा मेरा कहना नहीं है. उद्धव ठाकरे को गलतफहमी हुई है. मैं मुंबई से हूं, बालासाहेब ठाकरे का अपमान में कर ही नहीं सकता. उन्होंने कहा कि बाबरी ढांचा गिराने में सारे लोग हिंदू थे कोई बीजेपी या शिवसेना का नहीं था.

'शिवसेना को इसका क्रेडिट नहीं लेना चाहिए'

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो ढांचा गिराया गया वह विश्व हिंदू परिषद के अंतर्गत गिराया गया, शिवसेना को इसका श्रेय नहीं लेना चाहिए. पाटिल ने कहा कि शिवसेना को यह देखना चाहिए कि मैंने आदर से बालासाहेब के बारे में बहुत बात की है लेकिन मेरे मेरे बयान का कई बार गलत मतलब निकाल लिया जाता है. उन्होंने कहा कि आनंद दिघे ने राम मंदिर के लिए सोने की ईंट भेजी थी.

यह भी पढ़ें: Uddhav Thackeray: बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में BJP पर जमकर बरसे उद्धव, बोले- 'ये लोग बालासाहेब ठाकरे को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त
'जब बीकानेर हाउस ने...', रेहान वाड्रा मामले पर बोले शिवसेना नेता संजय निरुपम
'जब बीकानेर हाउस ने...', रेहान वाड्रा मामले पर बोले शिवसेना नेता संजय निरुपम
अमिताभ बच्चन को मिली धमकी के पीछे विदेश का कनेक्शन? नॉर्वे से भेजा गया था मेल
अमिताभ बच्चन को मिली धमकी के पीछे विदेश का कनेक्शन? नॉर्वे से भेजा गया था मेल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स को मिल रही थी पुलिस की इनफार्मेशन!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स को मिल रही थी पुलिस की इनफार्मेशन!

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget