एक्सप्लोरर

Baba Siddiqui Murder: 65 गोली से लैस आए थे बाबा सिद्दीकी के हत्यारे, NCP नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा 

Baba Siddiqui Murder Case: एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी के हत्यारे फूल प्रूफ तैयारी के साथ आए थे. फायरिंग के समय किसी भी शूटर्स के पास बुलेट्स की कमी न हो इसके लिए उन्हें भरपूर बुलेट्स दिए गए थे.

Baba Siddiqui Murder News: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की मर्डर के मामलें में अब मुंबई पुलिस व अन्य जांच एजेंसियां आरोपियों की तलाश में जुटी है. अब इस हत्याकांड में शामिल और फरार मुख्य सूत्रधारों में से एक आरोपी शुभम लोनकर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है.

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को शक है कि शुभम नेपाल भाग सकता है. इसी वजह से पुलिस ने शुभम के फोटोग्राफ नेपाल बॉर्डर पर भी सर्कुलेट किया हुआ है. फिलहाल, बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य सूत्रधारों में से एक शुभम का कहां हो सकता है, इस संदर्भ में एजेंसियों को कुछ नहीं पता चल पाया है.

दरअसल, शुभम बाबा सिद्दीकी की हत्या से तीन दिन पहले तक यानी कि 9 अक्टूबर तक एक्टिव था. इस हत्या की जिम्मेदारी उसके फेसबुक प्रोफाइल का इस्तेमाल कर ली गई. पुलिस ने शुभम के भाई प्रवीण लोनकर को शूटर्स को फाइनेंशियल सपोर्ट देने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

इस एंगल से भी जांच में जुटी पुलिस 

मुंबई पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि इसी साल 21 मई के दिन एक जानकारी सामने आई थी, जिसमे कहा गया था कि बाबा सिद्दीकी के घर पर फायरिंग हुई है. इसके बाद पुलिस को कई पत्रकारों के भी फोन कॉल आने शुरू हो गए कि बाबा सिद्दीकी के घर फायरिंग हुई है या नहीं. अगर हुई है तो वो सुरक्षित हैं या नहीं. तब तुरंत पुलिस की एक टीम को बाबा सिद्दीकी के घर की तरफ भेजा गया और फिर बाबा सिद्दीकी से संपर्क किया गया. तब बाबा सिद्दीकी ने पुलिस को जवाब दिया की वो सुरक्षित हैं और फिलहाल लंदन में हैं.

चूंकि, इतनी बड़ी घटना के बारे में हर कोई पूछ रहा था. इस वजह से पुलिस ने इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली. आसपास इलाकों में सड़क पर तलाशी ली और पुलिस को ना तो कहीं बुलेट या बुलेट शेल मिला, ना ही किसी भी तरह की संदिग्ध चीज. सीसीटीवी में भी पुलिस को कुछ नहीं मिला था. इस  वजह से उसकी जांच आगे नहीं की गई.

एक अधिकारी ने बताया की हमने उस अफवाह की भी जांच शुरू कर दी है कि आखिर उस अफवाह को किसने उड़ाया था? क्या उस अफवाह और इस हत्या की वारदात में कोई कनेक्शन तो नहीं इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है. 

शूटर्स के पास बुलेट्स की नहीं थी कमी 

बाबा सिद्दीकी के हत्यारों ने बाबा को मारने की फूल प्रूफ तैयारी की थी. फायरिंग के समय किसी भी शूटर्स के पास बुलेट्स की कमी न हो इसके लिए उन्हें दिए गए थे भरपूर बुलेट्स. बाबा सिद्दीकी के हत्यारे उनकी हत्या के समय 65 गोलियों से लैस थे. 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने कुल 6 गोलियां चलाई थी. पुलिस को मौके पर एक खाली बुलेट शेल मिले थे. गिरफ्तार हुए दो आरोपी गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप के पास से दो हथियार बरामद हुए हैं.  सूत्रों ने बताया कि एक ऑस्ट्रिया मेड पिस्टल था और दूसरा देसी कट्टा था. पुलिस को उनके पास से 28 गोलियां भी मिली थीं.

काले रंग का बैग किसका? 

15 अक्टूबर को हत्या के स्पॉट से कुछ ही दूरी से पुलिस को एक काले रंग का बैग मिला, जिसमें से एक टर्किश मेड 7.62 बोर की पिस्टल और 30 लाइव बुलेट्स बरामद हुए. पुलिस को इस बैग से दो आधार कार्ड भी मिले. इसमें से एक आधार कार्ड शिव कुमार गौतम का है तो दूसरे आधार कार्ड पर सुमित कुमार लिखा है. फोटो शिव कुमार का ही इस्तेमाल किया गया है.  

महाराष्ट्र में कब होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी? प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget