एक्सप्लोरर

Baba Siddique हत्याकांड पर बरसे प्रियंका चतुर्वेदी और आदित्य ठाकरे, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Baba Siddique की हत्या के बाद शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और विधायक आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार से कड़े सवाल पूछे.

Baba Siddique Shot Dead in Mumbai: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे एवं विधायक शान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई इस घटना के तुरंत बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. उपमुख्यमंत्री एवं NCP प्रमुख अजित पवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक शोक संदेश में, इस हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया.

पवार ने कहा, ‘‘मैं यह जानकर स्तब्ध हूं कि इस घटना में उनकी मौत हो गई.’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने एक अच्छा दोस्त और सहयोगी खो दिया है. पवार ने कहा, ‘‘हमने एक ऐसे नेता को खो दिया है, जिन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए लड़ाई लड़ी और धर्मनिरपेक्षता की वकालत की.’’ उन्होंने कहा कि हमले की गहन जांच की जाएगी.

प्रियंका और आदित्य ने क्या कहा?
वहीं बाबा सिद्दीकी फायरिंग मामले में शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'बाबा सिद्दीकी के बारे में यह दर्दनाक घटना सामने आई है, जो पूर्व मंत्री रहे हैं, 3 बार विधायक रहे हैं, जिनके पास Y श्रेणी की सुरक्षा थी, उन्हें मुंबई के बांद्रा जैसे इलाके में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के जरिए दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. सवाल यह उठ रहा है कि आज मुंबई में कानून व्यवस्था कहां है? आज अगर किसी संरक्षित व्यक्ति की इस तरह से हत्या की जाती है, तो सवाल यह उठता है कि आम लोग खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेंगे.'

Baba Siddique की मौत पर शरद और अजीत पवार के बाद अब सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, महाराष्ट्र सरकार से पूछे ये सवाल

इसके साथ ही शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया, 'बाबा सिद्दीकी की हत्या चौंकाने वाली है. हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. यह दुखद रूप से महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है. प्रशासन, कानून और व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है.'

इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने उन्हें जानकारी दी है कि दो कथित शूटर को हिरासत में लिया गया है.  मुख्यमंत्री ने टेलीविजन चैनलों को बताया कि उनमें से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा से है, जबकि तीसरा आरोपी मौके से भाग गया.

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस घटना के कुछ देर बाद लीलावती अस्पताल पहुंचे. फडणवीस के पास गृह विभाग का भी प्रभार है. तीन बार विधायक रहे सिद्दीकी हाल में कांग्रेस छोड़कर NCP में शामिल हुए थे.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर फिर हुआ विवाद, महिला ने लोगों पर छिड़का ‘पेपर स्प्रे’
मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर फिर हुआ विवाद, महिला ने लोगों पर छिड़का ‘पेपर स्प्रे’

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget