एक्सप्लोरर

Baba Siddique की मौत पर शरद और अजीत पवार के बाद अब सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, महाराष्ट्र सरकार से पूछे ये सवाल

Baba Siddique की मौत पर NCP सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाए हैं. इससे पहले शरद पवार और अजित पवार ने हत्याकांड पर प्रतिक्रिया दी

Baba Siddique News: मुंबई के बांद्रा ईस्ट में शनिवार शाम तीन अज्ञात व्यक्तियों ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी की, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के पूर्व मंत्री को पास के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर यह गोलीबारी हुई.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने उन्हें जानकारी दी है कि दो कथित शूटर को हिरासत में लिया गया है.  मुख्यमंत्री ने टेलीविजन चैनलों को बताया कि उनमें से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा का है, जबकि तीसरा आरोपी मौके से भाग गया.  उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस घटना के कुछ देर बाद लीलावती अस्पताल पहुंचे. फडणवीस के पास गृह विभाग का भी प्रभार है.   तीन बार विधायक रहे सिद्दीकी हाल में कांग्रेस छोड़कर राकांपा में शामिल हुए थे.भाषा  सिम्मी सुभाषसुभाष

NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने इस हत्याकांड पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- 'चौंकाने वाली खबर! बाबा सिद्दीकी नहीं रहे. कथित तौर पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह बिल्कुल अस्वीकार्य है जब सत्तारूढ़ सरकार के गठबंधन का एक सदस्य अपने ही बेटे के कार्यालय में असुरक्षित है और उसकी हत्या कर दी जाती है, वह भी मुंबई में, यह महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में बहुत कुछ बताता है!'

उपमुख्यमंत्री एवं NCP प्रमुख अजित पवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक शोक संदेश में, इस हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया. पवार ने कहा, ‘‘मैं यह जानकर स्तब्ध हूं कि इस घटना में उनकी मौत हो गई.’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने एक अच्छा दोस्त और सहयोगी खो दिया है. पवार ने कहा, ‘‘हमने एक ऐसे नेता को खो दिया है, जिन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए लड़ाई लड़ी और धर्मनिरपेक्षता की वकालत की.’’

क्या बोली मुंबई पुलिस?
आरपीआई (ए) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, 'बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी की घटना की जांच होनी चाहिए. मैं अभी अस्पताल से आया हूं. मैंने उनके परिवार से मुलाकात की. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.'

इस हत्याकांड पर एडिशनल सीपी परमजीत सिंह दहिया ने कहा, 'रात 9:30 बजे निर्मल नगर परिसर में ये घटना हुई है. बाबा सिद्दीकी को घटना के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 2 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget