एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से आए थे बाबा सिद्दीकी की हत्या में इस्तेमाल हथियार? पुलिस ने शुरू की जांच

Baba Siddique Murder Case: मुंबई पुलिस को अब तक तीन हथियार की जानकारी थी. लेकिन अब जांच में पता चला है कि आरोपियों के पास चार हथियार थे.

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में इस्तेमाल विदेशी हथियार क्या पाकिस्तान से ड्रोन ने सप्लाई किया गया था? पुलिस ऐसे मामलों में लिप्त लोगों से पूछताछ कर रही है. बाबा सिद्दीकी हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को अब तक सिर्फ तीन हथियार की जानकारी थी लेकिन अब जांच में पता चला कि आरोपियों के पास तीन नहीं बल्कि चार हथियार थे.

मुंबई पुलिस ने राजस्थान पुलिस को भेजी थी हथियार की तस्वीर

पुलिस ने बताया कि चौथी पिस्टल ऑस्ट्रेलिया मेड ब्रेटा थी. एक अधिकारी ने बताया कि इन हथियार की जानकारी के लिए मुंबई पुलिस ने राजस्थान पुलिस को पिस्टल्स की फोटो भेजी थी. पुलिस ने दावा किया कि विपन्स की फोटो देखने के बाद राजस्थान पुलिस ने बताया कि ऐसे विदेशी पिस्टल्स पाकिस्तान से भारत ड्रोन के ज़रिए भेजे जाते हैं. पुलिस फिलहाल ऐसे मामलों में लिप्त लोगों से और बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

नौ आरोपियों की पुलिस रिमांड बढ़ी

इस बीच मुंबई की एक अदालत ने बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में नौ आरोपियों की पुलिस रिमांड शुक्रवार (25 अक्टूबर) को 26 अक्टूबर तक बढ़ा दी. 12 अक्टूबर को विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा स्थित दफ्तर के बाहर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में अलग-अलग तारीखों पर गिरफ्तार किए गए नौ लोगों को शुक्रवार को उनकी प्रारंभिक रिमांड समाप्त होने पर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड अदालत) वी आर पाटिल के समक्ष पेश किया गया था. 

पुलिस ने उनकी रिमांड तीन दिन बढ़ाने की मांग की, वहीं अदालत ने शनिवार तक एक दिन के लिए रिमांड बढ़ाई.  इस मामले के नौ आरोपियों में गुरमेल बलजीत सिंह, धर्मराज कश्यप, हरीश कुमार निसाद, प्रवीण लोनकर, नितिन गौतम सप्रे, संभाजी किसन पारधी, प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे, चेतन दिलीप पारधी और राम फूलचंद कनौजिया हैं. 

शिवकुमार गौतम ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई

पुलिस के अनुसार, हरियाणा निवासी सिंह और उत्तर प्रदेश निवासी कश्यप के साथ-साथ वांडेट आरोपी शिवकुमार गौतम ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई, जबकि पुणे निवासी प्रवीण लोनकर का भाई शुभम कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी है. उसने और दूसरे वांटेड आरोपियों ने हत्या की साजिश रची थी और सभी शूटर को हथियार मुहैया कराए थे. 

शिवकुमार गौतम और जीशान अख्तर अभी भी फरार

पुलिस के अनुसार पुणे निवासी कबाड़ विक्रेता निसाद ने इस काम के लिए पैसों का बंदोबस्त किया था. नितिन स्प्रे डोंबिवली का रहने वाला है, वहीं संभाजी पारधी, प्रदीप थोम्ब्रे और चेतन पारधी ठाणे जिले के अंबरनाथ के रहने वाले हैं. कनौजिया रायगढ़ के पनवेल का निवासी है. मुख्य हमलावर शिवकुमार गौतम के साथ ही प्रमुख आरोपी शुभम लोनकर और मोहम्मद जीशान अख्तर इस समय फरार हैं. तीनों के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है. 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बीच पप्पू यादव ने सलमान खान को किया फोन, क्या हुई बात?

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget