एक्सप्लोरर

SRA प्रोजेक्ट की वजह से हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या? मुंबई क्राइम ब्रांच ने नए एंगल से शुरू की जांच

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने एसआरए प्रोजेक्ट के एंगल से शुरू की है. एसआरए अधिकारियों से मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

Baba Siddique Murder Case Update: एनीसीपी (अजीत पवार गुट) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच लगातार जारी है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) प्रोजेक्ट के एंगल से हत्या की जांच शुरू कर दी है. क्राइम ब्रांच ने एसआरए अथॉरिटी से बांद्रा में चल रही एसआरए परियोजनाओं के बारे में जानकारी मांगी थी, जिसे एसआरए ने मुहैया करा दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने संकेत दिया था कि उनके पिता की हत्या के पीछे एसआरए प्रोजेक्ट को लेकर विवाद हो सकता है.

SRA प्रोजेक्ट के दस्तावेजों की हो रही जांच
जीशान सिद्दीकी ने बाबा की हत्या के कुछ दिन बाद एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था. "उनके पिता ने वंचितों और उनके घरों की सुरक्षा के लिए लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी. आज मेरा परिवार टूट गया. लेकिन, उनकी मौत का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और निश्चित रूप से इसे व्यर्थ नहीं जाना चाहिए. मुझे और मेरे परिवार को न्याय चाहिए."

उनकी इस पोस्ट के बाद क्राइम ब्रांच ने एसआरए अधिकारियों को एक पत्र भेजा, जिसमें बांद्रा इलाके में चल रही सभी एसआरए परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई. एसआरए अधिकारियों ने जवाब में निर्दिष्ट क्षेत्र के भीतर चल रही सभी परियोजनाओं के बारे में जानकारी साझा की और पुलिस अब इन परियोजना के दस्तावेजों की जांच कर रही है.

12 अक्टूबर को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
बता दें कि पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या के मामले में एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था. अभी तक दो शूटर समेत 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. हत्या में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का हाथ भी बताया जा रहा है, जिसको लेकर आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: 'माफी नहीं मांगूंगा, मैं इस्लाम...', पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान देने वाले रामगिरी महाराज ने अब क्या कहा?

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget