एक्सप्लोरर

हत्यारों के अकाउंट में पैसे भेजने के लिए मिले थे 50 हजार रुपये, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्धीकी के हत्यारों के अकाउंट में पैसे भेजने के लिए खुद के अकाउंट का इस्तेमाल करने पर सुमित वाघ को 50 हजार का कमीशन मिला था.

Baba Siddique Murder Case: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी नए नए खुलासे कर रहे हैं. ऐसा ही खुलासा इस मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी सुमित वाघ ने किया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने नागपुर से सुमित वाघ को गिरफ्तार किया था, वाघ मामले में फरार आरोपी शुभम लोनकर का दोस्त है.

आरोपी सुमित वाघ ने पूछताछ में बताया है कि उसने बाबा की हत्या में शामिल आरोपियों को पैसे साजिश रचने की शुरुआत होने के दौरान भेजे थे और इस ट्रांजेक्शन के ऐवज में उसे कमीशन के तौर पर 50 हजार रुपये भी मिले थे.

शुभम लोनकर के कहने पर भेजे थे पैसे
वाघ ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में खुलासा किया कि उसने शुभम लोनकर के कहने पर ही जून महीने में उसने आरोपियों को पैसे भेजे थे. शुभम ने उससे दो बार अलग-अलग आरोपियों के बैंक अकाउंट नंबर देकर उस में पैसे भेजने के निर्देश दिए थे.

आरोपी वाघ ने दावा किया है कि आरोपियों को पैसे भेजने पर उसे 50 हजार और दूसरे आरोपी सलमान वोहरा (जिसके नाम पर अकाउंट खोला गया था) को 50 हजार रुपये कमीशन के रूप में दिए गए थे.

'जिनके अकाउंट में पैसे डाले उनसे कभी नहीं मिला'
आरोपी ने पुलिस को आगे बताया कि जिस समय शुभम लोनकर ने उसे आरोपियों के बैंक अकाउंट में पैसे भेजने को कहा था, उस वक्त वह पुणे में ही मौजूद था. वाघ के मुताबिक जिन आरोपियों के अकाउंट में उसने कर्नाटक बैंक के अकाउंट से पैसा भेजा था, उन्हें वह न कभी मिला था और न ही जानता है.

पूछताछ में आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि कर्नाटक बैंक में वोहरा के नाम से खोले गए अकाउंट में करीब 6 लाख रुपये आये थे, जिसमें से उसने तीन लाख रुपये आरोपी हरीश कुमार निषाद के बैंक अकाउंट में, एक लाख रुपये आरोपी रुपेश मोहोल के अकाउंट में और एक लाख रुपये शूटर गुरनैल सिंह के भाई नरेश सिंह के अकाउंट में भेजे थे.

शिवकुमार को हथियार खरीदने के लिए दिए दो लाख
इसके बाद आरोपी हरीश निषाद के अकाउंट में जो तीन लाख रुपये भेजे गए थे, उसमें से उसने दो लाख रुपये बाद में शूटर धर्मराज कश्यप के भाई अनुराग कश्यप के अकाउंट में भेजे थे और जो बाद में अनुराग ने निकालकर शूटर शिव कुमार गौतम को हथियार लेने के लिए कैश में दिए थे.

अज्ञात शख्स ने डाले 6 लाख रुपये
आरोपी वाघ के दावा किया है कि कर्नाटक बैंक के अकाउंट में छह लाख रुपये शुभम के कहने पर किसी अज्ञात शख्स ने डाले थे, जिसे वह नहीं जानता. उसने सिर्फ शुभम के कहने पर दो बार में पैसे अलग अलग अकाउंट में भेजे थे. एक अधिकारी ने बताया कि हम इस मामले में उस शख्स की तलाश कर रहे हैं ,जिसमें छह लाख रुपये कर्नाटक बैंक में जमा किये थे.

ये भी पढ़ें

एकनाथ शिंदे का CM पद से इस्तीफा, चेहरा अभी तय नहीं, अजित पवार गुट से मांगा समर्थन, 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget