एक्सप्लोरर

अशोक चव्हाण का पृथ्वीराज चव्हाण और नाना पटोले पर निशाना, 'जब मैं CM था तो कांग्रेस ने...'

Maharashtra Politics: बीजेपी नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जब मैंने 2009 में राज्य का नेतृत्व मुख्यमंत्री के तौर पर किया था, तो पार्टी ने 82 सीटें जीती थीं.

Ashok Chavan Attack On Congress: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को भारी बहुमत मिलने के बाद नई सरकार के गठन की दिशा में काम किया जा रहा है. वहीं, महाविकास अघाड़ी के खराब प्रदर्शन पर सत्ताधारी पार्टियों के नेता गठबंधन के घटक दलों को घेरने में जुटे हैं. बीजेपी के राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण ने शुक्रवार (29 नवंबर) को कांग्रेस के अपने पूर्व सहयोगियों पर कटाक्ष किया और कहा कि पार्टी को हाल के विधानसभा चुनावों में अपने खराब प्रदर्शन के बारे में आत्म चिंतन करना चाहिए.

बीजेपी नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा, ''जब मैंने 2009 में राज्य का नेतृत्व मुख्यमंत्री के तौर पर किया था, तो पार्टी ने 82 सीटें जीती थीं. मेरे बाद, पृथ्वीराज चव्हाण (2010 से 2014 तक मुख्यमंत्री) ने इसे घटाकर 44 कर दिया और नाना पटोले (फरवरी 2021 से राज्य इकाई प्रमुख) ने अब 2024 के विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या घटाकर 16 कर दिया है.''

हम अपनी पूर्व पार्टी को सलाह नहीं दे रहे- अशोक चव्हाण

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने आगे कहा, ''आंकड़े हमारे सामने हैं. राजनीति में जीतना एक प्रक्रिया है, इसलिए कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए.'' चव्हाण ने इस बात पर जोर दिया कि वह अपनी पूर्व पार्टी को सलाह नहीं दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं 14 वर्षों तक 'वनवास' में था और मेरी भी भावनाएं हैं.

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे चव्हाण

गौरतलब है कि अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं. वो कांग्रेस के साथ लंबे वक्त तक जुड़े रहे थे. इस साल की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर वो बीजेपी में शामिल हो गए थे. उनकी बेटी श्रीजया चव्हाण ने 20 नवंबर को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में नांदेड़ जिले की भोकर सीट से जीत हासिल की.

पृथ्वीराज चव्हाण से पहले अशोक चव्हाण दिसंबर 2008 और नवंबर 2010 के बीच मुख्यमंत्री थे. अशोक चव्हाण 2015 और 2019 के बीच महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी थे. लेकिन पार्टी से कुछ मतभेदों के चलते लोकसभा चुनाव से पहले इसी साल फरवरी में बीजेपी का दामन थामा था. 

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 288 में से 230 सीटों पर जीत दर्ज की. इसमें बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और 132 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं, महाविकास अघाड़ी को महज 46 सीटों पर सफलता मिली.

ये भी पढ़ें:

शिवसेना यूबीटी का बड़ा दावा, 'अगर उद्धव ठाकरे की अगुवाई में अकेले चुनाव लड़ते तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र बजट सत्र के बीच विधानभवन को बम से उड़ाने की धमकी! सर्च ऑपरेशन शुरू
महाराष्ट्र बजट सत्र के बीच विधानभवन को बम से उड़ाने की धमकी! सर्च ऑपरेशन शुरू
महाराष्ट्र: खेती, सिंचाई से लेकर घर तक, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए क्या है फडणवीस सरकार का प्लान?
महाराष्ट्र: खेती, सिंचाई से लेकर घर तक, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए क्या है फडणवीस सरकार का प्लान?
LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
'एक दिन फ्रिज में मिलेगी...' की धमकी से टूटी डॉ. स्तुति, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में खोला राज
'एक दिन फ्रिज में मिलेगी...' की धमकी से टूटी डॉ. स्तुति, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में खोला राज

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़े अपडेट
ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
Embed widget