एक्सप्लोरर

राज ठाकरे के बयान पर आशीष शेलार बोले, 'पहलगाम में धर्म पूछकर मारा जाता है, यहां भाषा पूछकर...'

Maharashtra News: आशीष शेलार ने कहा राज और उद्धव हार के डर से साथ आए हैं. तीसरी भाषा के मुद्दे और अमित शाह पर बयान को लेकर ठाकरे परिवार पर सीधा हमला बोला.

Ashish Shelar On Raj Thackeray: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता आशीष शेलार ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की एकजुटता पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे चुनावी डर से उपजा गठबंधन बताया और कहा कि दो परिवार साथ आए, यह अच्छी बात है. अब दो राजनीतिक पार्टी साथ आती हैं या नहीं, यह उन्हें तय करना है. अगर साथ आती भी हैं तो बीजेपी को कोई आपत्ति नहीं है.

बीजेपी नेता ने शनिवार को हुए कार्यक्रम में ठाकरे बंधुओं के भाषण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां तक कल के कार्यक्रम का सवाल है, एक नेता का भाषण अधूरा था और दूसरे का अप्रासंगिक. बात ‘म मराठी’ की नहीं, ‘म महानगरपालिका’ और ‘म महत्वाकांक्षा’ की है.

'अगर गरीब के बच्चे तीसरी भाषा सीखना चाहें तो...'

तीसरी भाषा के मुद्दे को लेकर शेलार ने ठाकरे परिवार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुद्दा यह नहीं कि आपने कौन से स्कूल में पढ़ा. मुद्दा यह है कि आपके बच्चे जिन स्कूलों में पढ़ते हैं, वहां उन्होंने तीसरी भाषा सीखी. लेकिन अगर गरीब के बच्चे तीसरी भाषा सीखना चाहें तो आपको आपत्ति होती है. आपके बच्चे बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ते हैं, न आपको वहां ‘तीसरी भाषा’ से दिक्कत है, न ‘बॉम्बे’ शब्द से.

शेलार ने ठाकरे बंधुओं पर ‘दोहरा रवैया’ अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्मों में आपको खान का सहारा लेना होता है और अपने राजनीतिक मंचों पर जावेद अख्तर को बुलाना होता है.

'पहलगाम में धर्म पूछकर गोली मारी जाती है...'

राज ठाकरे की उस बयान पर कि ‘गैर मराठी को पीटो लेकिन वीडियो मत बनाओ’, पर शेलार ने कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा, पहलगाम में धर्म पूछकर गोली मारी जाती है, यहां भाषा पूछकर मारना हो रहा है क्या, इससे आपको पीड़ा नहीं होती? अगर आप मराठी-ग़ैर मराठी के नाम पर हिंदुओं को पिटवाएंगे तो बीजेपी यह सहेगी नहीं.

राज-उद्धव का डर हुआ उजागर- शेलार

शेलार ने कहा, राज ठाकरे के अमित शाह पर टिप्पणी उनके मन के डर को दर्शाता है. चुनाव में हार का डर दोनों को एक कर रहा है. उन्होंने उद्धव ठाकरे के भाषण पर भी तंज कसते हुए कहा, उनका भाषण रुदाली जैसा था.

बीजेपी नेता ने डीएमके नेता स्टालिन का हवाला देते हुए कहा, चाहे स्टालिन हों या ठाकरे बंधु, यह लोग अपने बच्चों को तीसरी भाषा सिखाएंगे लेकिन दूसरों के बच्चों को सीखने नहीं देंगे. इनको हम समय पर जवाब देंगे.

आशीष शेलार ने पूरे घटनाक्रम को ठाकरे बंधुओं की राजनीतिक हताशा और अवसर का परिणाम बताते हुए स्पष्ट संकेत दिया कि बीजेपी मराठी अस्मिता के नाम पर हिंसा या भाषा आधारित विभाजन को बर्दाश्त नहीं करेगी.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget