एक्सप्लोरर

BJP नेता आशीष शेलार का उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप, 'मुंबई में जितने भी जमीन से जुड़े घोटाले...'

BMC Elections 2025: बीएमसी चुनाव की सरगर्मी के बीच मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उद्धव ठाकरे के राज में कीमती जमीनें बिल्डरों को बेची गईं.

Ashish Shelar On Uddhav Thackeray: मुंबई महानगरपालिका चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है. इस बार सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नजरें बीएमसी के चुनाव पर टिकी हैं. सत्ता की इस दौड़ में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं. चुनावी सरगर्मी के बीच अब शहर की समस्याएं भी नेताओं के भाषणों का अहम हिस्सा बन चुकी हैं. शिवसेना (UBT) की ओर से अक्सर यह दावा किया जाता है कि मुंबई की जमीनें बिल्डरों को बेचने की कोशिश हो रही है. इसी मुद्दे को अब बीजेपी नेता और मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने उठाया और पलटवार करते हुए उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने उन्हें 'जमीन घोटालों का सरताज' बताया.

'उद्धव ठाकरे के एजेंडे में जमीन और डील्स ही रहती हैं'

बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा, “मुंबई में जितने भी जमीन से जुड़े घोटाले हुए हैं, उसका सिरा उद्धव ठाकरे से जाकर जुड़ता है. उनके सोच में हमेशा ज़मीन और सौदे ही चलते रहते हैं. वे दूसरों पर आरोप लगाते हैं, लेकिन असल में इस पूरे खेल के मास्टर वही हैं. बिल्डरों को जमीन देने की शुरुआत ठाकरे ने की थी.”

'25 सालों तक बीएमसी पर राज करने वाले सवाल पूछ रहे'

शेलार ने साफ कहा, “हम पर आरोप लगाया जाता है कि हम जमीनें किसी बड़े उद्योगपति को सौंप देंगे. लेकिन सच यह है कि जब शिवसेना की सत्ता थी, उसी समय मुंबई की कीमती जमीनें बिल्डरों को बेची गईं. 25 सालों तक बीएमसी पर राज करने वाले अब सवाल पूछ रहे हैं. ये दोहरा मापदंड है.” शेलार ने यह भी जोड़ा, “मैं आज साफ कर देता हूं, जब तक भाजपा सत्ता में है, तब तक किसी भी सरकारी या सार्वजनिक जमीन को बिल्डर के हाथों नहीं जाने देंगे.”

क्या उद्धव ठाकरे गुट देगा जवाब?

बीएमसी चुनाव से पहले सभी दल अपनी स्थिति मजबूत करने में लगे हैं. ऐसे में भाजपा की ओर से लगाए गए इन सीधे आरोपों के जवाब में उद्धव ठाकरे और उनके गुट की प्रतिक्रिया अहम मानी जा रही है. अब देखना होगा कि ठाकरे गुट इस राजनीतिक हमला का क्या जवाब देता है.

 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget