एक्सप्लोरर

Akola Violence: महाराष्ट्र के अकोला में बवाल, हिंसक झड़प के बाद कई गाड़ियां फूंकी, पुलिस ने 26 लोगों को किया डिटेन

Maharashtra: महाराष्ट्र के अकोला में एक मामूली से विवाद ने एक हिंसक झड़प का रूप ले लिया. भीड़ ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बलप्रयोग करना पड़ा.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अकोला में देर रात दो गुटों के बीच बड़ा विवाद हो गया. जिसने बाद में हिंसा का रूप ले लिया. इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. पथराव से कई वाहनों को भी नुकसान हुआ है. जिसके बाद शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. अकोला के एसपी संदीप घुगे ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं इस घटना में 2 पुलिसकर्मियों सहित 8 लोग घायल बताए जा रहे है.

धार्मिक भावनाएं आहत करने पर हंगामा

अकोला में देर रात दो गुटों में हुए विवाद की वजह धार्मिक भावनाएं आहत करना बताया जा रहा है. अकोला कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद शहर में धारा 144 लगा दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो गुटों में विवाद के बाद भीड़ हिंसक हो गई और उसने कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की. जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को वहां से तितर-बितर किया और हालात को काबू में किया. सूत्रों की मानें तो मामूली विवाद ने एक हिंसक झड़प का रूप ले लिया. घटना के बाद पुराने थाने पर लोगों की भारी भीड़ भी इकट्ठा हुई. एसपी संदीप घुगे ने बताया कि फिलहाल हालात काबू में है.

कुछ दिन पहले भी हुई थी ऐसी घटनाएं

आपको बता दें कि बीती 29 मार्च को भी ऐसी ही घटना देखने को मिली थी. छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके में 2 गुटों के बीच झड़प हुई थी. घटना के बाद वाहनों में आग भी लगा दी गई थी. यहीं नहीं मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया था. इस हमले में 10 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. इसके ठीक एक दिन बाद किराडपुर में भी पत्थरबाजी की गई थी. पुलिस हालात काबू में करने के लिए पहुंची तो यहां पर पुलिस पर पथराव किया गया था. पुलिस की गाड़ियों तक को आग लगा दी गई थी.

यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma: रहस्यमयी तरीके से जलकर खाक हुआ पालघर का स्टूडियो, 5 महीने पहले यहीं मिली थी एक्ट्रेस तुनिषा की लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget