एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की सियासी हलचल पर बड़ा अपडेट, अब इस मुद्दे पर चर्चा के लिए देवेंद्र फडणवीस से मिले अजित पवार

Maharashtra NCP Political Crisis: महाराष्ट्र में रविवार को हुए बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अब कैबिनेट में फेरबदल को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है और इसको लेकर अजित पवार, फडणवीस से मिले हैं.

Maharashtra News: एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को ज्वाइन करने के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) और राज्य मंत्री छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) सोमवार को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) मिलने उनके आवास पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान मंत्रालय के बंटवारे पर बातचीत होगी. अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार (Sharad Pawar) से बगावत करते हुए नौ विधायकों के साथ रविवार को सरकार में शामिल हो गए थे. उसी दिन राजभवन में सभी विधायकों को शपथ दिलाई गई. 

अजित पवार और छगन भुगजबल के अलावा फडणवीस के आधिकारिक आवास मेघदूत बंगले पर एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भी पहुंच गए हैं. अजित पवार के करीबी सूत्र ने बताया कि उनके बीच मंत्रालय को लेकर चर्चा होगी. पूर्व में अजित पवार ने जल संसाधन, बिजली और वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाली है. मौजूदा समय में फडणवीस के पास ये तीनों मंत्रालय हैं. इसके अलावा गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी फडणवीस ही संभाल रहे हैं.

कुछ इस तरह अजित पवार ने चौंकाया
एनसीपी नेता अजित पवार ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर ही शरद पवार से अपील की थी कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त कर संगठन की जिम्मेदारी दे दी जाए. हालांकि उनकी इस मांग को कथित रूप से अनसुना कर दिया गया था और शरद पवार ने कहा था कि ऐसे फैसले एक व्यक्ति द्वारा नहीं लिए जाते हैं. वहीं, इस बीच बीते शुक्रवार को अजित पवार ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था. उधर, शरद पवार, डिप्टी सीएम फडणवीस के साथ 2019 में अल्प अवधि के लिए बनाई गई सरकार को लेकर वाकयुद्ध में फंसे रहे, उधर अजित पवार ने सरकार में शामिल होकर एनसीपी में सभी को चौंका दिया. वहीं, अजित पवार यह दावा कर रहे हैं कि पार्टी के ज्यादातर विधायक उनके साथ हैं. कुछ विदेश में हैं जिनसे अभी संपर्क नहीं हो पाया है. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra Political Crisis: अब MVA में नेता विपक्ष को लेकर शुरू हुई 'लड़ाई', कांग्रेस ने इस पद पर ठोका दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget