एक्सप्लोरर

किसने गिराई MVA सरकार? 'अजित पवार ने किया चौंकाने वाला खुलासा', संजय सिंह का बड़ा दावा

Ajit Pawar on Gautam Adani: महाराष्ट्र चुनाव में एनसीपी के अजित पवार ने दावा किया है कि उद्धव सरकार को गिराने वाली बैठक में गौतम अडाणी भी मौजूद थे. सांसद संजय सिंह ने इसे चौंकाने वाला खुलासा बताया है.

Ajit Pawar on Gautam Adani: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच एनसीपी चीफ अजित पवार ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे राजनीतिक बवाल मच गया है. दरअसल, अजित पवार की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि पांच साल पहले बिजनसमैन गौतम अडाणी बीजेपी और एनसीपी (अविभाजित) के बीच हुई उन चर्चाओं में शामिल थे, जिसकी वजह से उद्धव ठाकरे की एमवीए सरकार गिर गई थी. 

अजित पवार उस मुलाकात की बात कर रहे थे, जिसके तुरंत बाद उन्होंने चाचा शरद पवार का साथ छोड़ कर बीजेपी को समर्थन दिया था और साल 2019 में देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री रहते खुद को डिप्टी सीएम के पद पर पहुंचा दिया था. न्यूजलॉन्ड्री को दिए एक इंटरव्यू में अजित पवार यह कहते सुनाई दे रहे हैं, "अमित शाह, गौतम अडाणी, प्रफुल पटेल, देवेंद्र फडणवीस, पवार साहेब, सब वहीं मौजूद थे. यह डिस्कशन सबके साथ हुआ था."

'अडाणी को जाएंगे महायुति के सारे वोट'- संजय सिंह
इसको लेकर आम आदमी पार्टी संजय सिंह ने भी बड़ा दावा किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर न्यूजलॉन्ड्री के वीडियो को शेयर करते हुए संजय सिंह ने लिखा, "अजित पवार ने बहुत चौंकाने वाला खुलासा किया है. MVA सरकार गिराने का काम अडाणी ने किया था. महाराष्ट्र की जनता सावधान अगर आपने BJP-शिंदे-अजित पवार को वोट दिया तो आपका एक-एक वोट अडाणी के काम आएगा. क्या आप अडाणी के हाथों महाराष्ट्र को लुटने के लिए वोट देंग? नहीं तो BJP को हराइये."

बीजेपी का साथ देने पर क्या बोले अजित पवार?
एनसीपी और बीजेपी के बीच वैचारिक मतभेद को बावजूद अजित पवार ने बीजेपी को समर्थन दिया. जब एनसीपी चीफ से यह सवाल किया गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो पवार ने कहा कि 2014 में बीजेपी को एनसीपी का बाहरी समर्थन मिला था, तभी वह सरकार बना सकी थी. उन्होंने कहा, " साल 2014 में जब विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे, तब एनसीपी प्रवक्ता प्रफुल्ल पटेल ने घोषणा की थी कि हम बीजेपी को बाहर से समर्थन देंगे."

शरद पवार ने क्यों नहीं दिया बीजेपी का साथ?
यह पूछे जाने पर कि सीनियर पवार (शरद पवार) बाद में बीजेपी को समर्थन देने से पीछे क्यों हट गए थे? अजित पवार ने जवाब दिया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. अजित पवार ने कहा, "पवार साहब एक ऐसे नेता हैं जिनके दिमाग को दुनिया में कोई नहीं पढ़ सकता. मेरी चाची (शरद पवार की पत्नी प्रतिभा) या सुप्रिया सुले भी उनका दिमाग नहीं पढ़ सकते." 

बता दें, शरद पवार ने साल 2019 में बीजेपी के पावर शेयरिंग पर चर्चा में किसी भी तरह की भागीदारी से लगातार इनकार किया है. बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने पिछले साल आरोप लगाया था कि शरद पवार ने 2017 और 2019 के बीच बीजेपी के साथ कई बैठकें की थीं.

यह भी पढ़ें: मुंबई के जोगेश्वरी में भिड़े एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के कार्यकर्ता, एक-दूसरे पर लगाए ये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget