एक्सप्लोरर

CM योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान का अजित पवार ने किया विरोध, 'ये सब महाराष्ट्र में...'

Ajit Pawar on Batenge Toh Katenge: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने पीएम मोदी के 'एक हैं तो सेफ हैं' वाले बयान पर समहति जताई. लेकिन सीएम योगी के बयान का विरोध किया.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी के सहयोगी अजित पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी के 'एक हैं तो सेफ हैं' के नारे का समर्थन किया है. लेकिन उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि 'बंटेंगे तो कटेंगे'महाराष्ट्र की वैचारिक विरासत से अलग है.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत अगर एकजुट रहेगा तो सुरक्षित रहेगा. इस नारे में कोई समस्या नहीं है. हम साथ रहेंगे तो सबकी उन्नति होगी. 'बंटेंगे तो कटेंगे' पर उन्होंने कहा, "यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में लोगों की सोच अलग है लेकिन ऐसे बयान यहां नहीं चलते. मेरी राय में ऐसे शब्दों का प्रयोग महाराष्ट्र में कोई महत्व नहीं है। महाराष्ट्र छत्रपति शाहू महाराज, महात्मा ज्योतिराव फुले और शिवाजी महाराज का राज्य है। महाराष्ट्र के लोग अलग हैं और वे अलग तरीके से सोचते हैं। अगर कोई शाहू, शिवाजी, फुले और अंबेडकर की विचारधारा को छोड़ेगा तो महाराष्ट्र उन्हें नहीं छोड़ेगा."

अजित पवार बारामती सीट से चुनावी मैदान में हैं. यहां उनका मुकाबला भतीजे युगेंद्र पवार के साथ है. इस पर अजित पवार ने कहा, "युगेंद्र की राजनीति में कोई रूची नहीं है. उसे बारामती आना भी पसंद नहीं है. उसे विदेश में रहना पसंद है. मुझे पता नहीं उसे क्या हुआ है. बारामती के लोग जानते हैं कि यहां के विकास के लिए कई लोगों ने अपना योगदान दिया लेकिन मैंने सबसे ज्यादा प्रयास किए हैं. मैंने यहां काम किया है और मेरा काम बोलता है."

बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव में भी बारामती सीट की खूब चर्चा हुई थी. बारामती लोकसभा सीट से अजित पवार ने अपनी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ पत्नी सुनेत्रा पवार को टिकट दिया था. अजित पवार को उम्मीद थी कि उनकी पत्नी को जीत मिलेगी लेकिन सुप्रिया सुले ने उन्हें हरा दिया.

उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, 'PM मोदी के विमान की लैंडिंग होने तक मेरे हेलीकॉप्टर को...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget