एक्सप्लोरर

Maharashtra By Poll: किसे सबक सिखाने की बात कर रहे हैं अजित पवार? रैली में मौजूद थे आदित्य ठाकरे और नाना पटोले

Ajit Pawar News: महाराष्ट्र में 26 फरवरी को होने वाले ये उपचुनाव क्रमशः कसबा और चिंचवड़ से बीजेपी विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण कराए जा रहे हैं.

Maharashtra By Poll 2023: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) द्वारा किए जा रहे अच्छे कामों में रोड़ा अटकाने वाले ‘‘गद्दारों’’ को सबक सिखाने का समय आ गया है. चिंचवड़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए अजित पवार ने जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों की बगावत का जिक्र किया जिससे उद्धव ठाकरे नीत सरकार गिर गई थी. शिंदे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के समर्थन से मुख्यमंत्री बने.

चिंचवड़ के अलावा, पुणे जिले में कसबा सीट पर भी उपचुनाव होना है. 26 फरवरी को होने वाले ये उपचुनाव क्रमशः कसबा और चिंचवड़ से बीजेपी विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण कराए जा रहे हैं.

अजित पवार राकांपा सहयोगी और एमवीए उम्मीदवार नाना काटे के लिए प्रचार कर रहे थे, जिनका चिंचवड़ में मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार अश्विनी जगताप से है. अजित पवार ने कहा, ‘‘इन दोनों सीट को जीतकर, हमें सबको दिखाना होगा कि गद्दारों के रोकने तक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार अच्छा काम कर रही थी. गद्दारों को सबक सिखाने का समय आ गया है. इसलिए ये उपचुनाव हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं.’’

पवार ने विधान पार्षद और राज्यसभा चुनावों में मतदान के लिए बीमार विधायकों मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप को एंबुलेंस में मुंबई के विधानमंडल परिसर में ले जाने के लिए बीजेपी की आलोचना की.

रैली में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि एमवीए इन दो उपचुनावों को उसी तरह जीतेगा जैसे उसने हाल के विधान पार्षद चुनावों में बीजेपी -बालासाहेबंची शिवसेना गठबंधन को हराया था.

उन्होंने दावा किया, ‘‘सर्वेक्षणों के अनुसार, अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं, तो एमवीए को 34 से 36 सीट और बीजेपी -शिंदे गुट को केवल 12 सीट मिलेंगी.’’ उन्होंने ‘‘उद्योगों को दूसरे राज्यों में जाने की अनुमति देने’’ के लिए शिंदे नीत सरकार की आलोचना की. रैली में कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:

Maharashtra Fire: मुंबई के मलाड इलाके में झुग्गियों में लगी आग, चपेट में आने से एक बच्चे की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget