एक्सप्लोरर

महायुति में प्रेशर पॉलिटिक्स? बारामती में लगे अजित पवार को भावी CM बताने वाले पोस्टर

Ajit Pawar Posters: महाराष्ट्र में चुनाव नतीजों से पहले बारामती में अजित पवार के भावी सीएम बनने को लेकर कुछ पोस्टर्स लगाए गए हैं. इसे महायुति में दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार (23 नवंबर) को घोषित हो जाएंगे. इससे पहले महायुति में प्रेशर पॉलिटिक्स की शुरूआत हो गई है. बारामती में अजित पवार के भावी मुख्यमंत्री वाले पोस्टर दिखे. इसमें साफ तौर से संदेश देने की कोशिश की गई है कि प्रदेश के अगले सीएम एनसीपी के प्रमुख अजित पवार को बनाया जाना चाहिए. 

बारामती में लगे पोस्टर्स के जरिए ये संकेत दिया गया है कि अजित पवार को पार्टी और उनके समर्थक सीएम पद के लिए उन्हें मजबूत दावेदार मान रहे हैं. हालांकि अब ये पोस्टर्स हटा लिए गए हैं. इस बीच पोस्टर लगाने वाले एनसीपी नेता संतोष नागरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''अजीत दादा महाराष्ट्र के जन नेता हैं. उनका काम बोलता है. वे जो कहते हैं वो करते हैं.''

हम चाहते हैं कि अजित पवार सीएम बनें- संतोष नागरे

उन्होंने आगे कहा, ''अजित पवार महाराष्ट्र के विकास के बारे में बोलते हैं. इसलिए सभी कार्यकर्ता, एनसीपी के नेता और युवा उन्हें पसंद करते हैं. हमें लगता है कि इस बार वो मुख्यमंत्री बनें, इसलिए स्वेच्छा के तौर पर हमने यह बैनर लगाए. दादा करीब 1 लाख वोटों से जीतेंगे ये हमें पूरा विश्वास है.''

बारामती सीट पर कौन मारेगा बाजी?

बारामती विधानसा सीट से एनसीपी के प्रमुख अजित पवार मैदान में हैं. उनके खिलाफ शरद पवार गुट की पार्टी एनसीपी (एसपी) ने युगेंद्र पवार को मैदान में उतारा. युगेंद्र रिश्ते में अजित पवार के भतीजे लगते हैं. बारामती एनसीपी का गढ़ माना जाता रहा है. अजित पवार दावा कर चुके हैं कि वो इस सीट से एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल करेंगे.

हालांकि, महायुति गठबंधन में सीएम के चेहरे की घोषणा नहीं की गई है. चुनाव से पहले इस गठबंधन के सभी नेता ये कहते रहे हैं कि मुख्यमंत्री को लेकर फैसला नतीजों के बाद किया जाएगा. बता दें कि बुधवार (20 नवंबर) को राज्य की सभी 288 सीटों पर वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए गए. 

ज्यादातर एग्जिट पोल में महायुति की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है. बहरहाल एग्जिट पोल के आंकड़ों से महायुति के घटक दल उत्साहित नजर आ रहे हैं. 23 नवंबर को सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा. साथ ही ये भी साफ हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी.

ये भी पढ़ें:

MVA कब करेगी CM के नाम की घोषणा? कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने रिजल्ट से पहले दे दिया बड़ा अपडेट

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget