एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बड़ा बयान, 'मैं भी मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं लेकिन...'

Ajit Pawar News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि हम सभी राज्य में महायुति (Mahayuti) सरकार को फिर से सत्ता में लाने के लिए कोशिश कर रहे हैं.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं. इस बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वह भी राज्य का मुख्यमंत्री बनने के लिए काफी उत्सुक हैं.

आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुणे में गणपति मंदिर में पूजा करने के बाद मीडिया से बातचीत में अजित पवार ने कहा, ''हर कोई चाहता है कि उनका नेता मुख्यमंत्री बने. जब मैं यह कहता हूं तो मैं भी इसमें शामिल हूं लेकिन मुख्यमंत्री बनने के लिए बहुमत के आंकड़े तक पहुंचना होगा. हर किसी की इच्छा पूरी नहीं होती.'' 

हर किसी को वह नहीं मिलता जो वे चाहते हैं- अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पवार ने आगे कहा, ''हर किसी की एक राय और इच्छा होती है, लेकिन हर किसी को वह नहीं मिलता जो वे चाहते हैं. लेकिन इसके लिए वोट देने का अधिकार डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने दिया है और यह वोटर्स के हाथ में है. इसके लिए 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 145 के आधे आंकड़े तक पहुंचना भी जरूरी है.''

हम सब मिल-बैठकर CM पर फैसला करेंगे-अजित पवार

हलांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी का महायुति गठबंधन प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा. उन्होंने कहा, ''हम सभी महागठबंधन सरकार को फिर से सत्ता में लाने के लिए कोशिश कर रहे हैं. महागठबंधन की सरकार आने के बाद हम सब मिल-बैठकर मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेंगे.''

महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में हाल ही में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने अजित पवार को अगले मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने वाले पोस्टर लगाए थे, जिसके बाद राज्य की सियासी हलचल और बढ़ गई थी. वहीं, राज्य के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने हाल ही में कहा था कि बीजेपी का संसदीय बोर्ड विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद पर फैसला लेगा.

बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल नवंबर में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है. निर्वाचन आयोग की ओर से अभी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें:

महायुति में सीट बंटवारे को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'अजित पवार को 40 और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'PM मोदी की लोकप्रियता खत्म', दतिया-बांकीपुर में BJP की हार पर बोले संजय राउत
'PM मोदी की लोकप्रियता खत्म', दतिया-बांकीपुर में BJP की हार पर बोले संजय राउत
देश की अदालतों में करीब 5 करोड़ केस पेंडिंग, मुंबई को लेकर चौकाने वाला खुलासा
देश की अदालतों में करीब 5 करोड़ केस पेंडिंग, मुंबई को लेकर चौकाने वाला खुलासा
फेमस इन्फ्लुएंसर पर अपहरण और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज, जानें मामला
फेमस इन्फ्लुएंसर अपहरण और मारपीट के मामले में गिरफ्तार, जानें मामला

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget