एक्सप्लोरर

अजित पवार क्या शरद पवार के साथ वापस जा सकते हैं? NCP प्रमुख ने दिया ये जवाब

Ajit Pawar News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि उनकी पार्टी NCP महायुति गठबंधन के साथ में ही रहकर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में महायुति की सरकार लाने की हमारी पूरी कोशिश है.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं. इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने शरद पवार के साथ फिर से वापस जाने की किसी भी संभावना से इनकार किया है. उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश में महायुति की सरकार बनाने की पूरी कोशिश है.

इंडिया टुडे से खास बातचीत में जब अजित पवार से पूछा गया कि क्या वो शरद पवार के पास वापस जा सकते हैं? इस सवाल पर डिप्टी सीएम पवार ने कहा, ''मैं महायुति गठबंधन में साथ रहकर लड़ रहा हूं. राज्य में महायुति की सरकार लाने की हमारी पूरी कोशिश है, जिम्मेदारी है वो हम निभाएंगे.'' 

हम बहुत आगे चले गए हैं- अजित पवार

जब उनसे पूछा गया कि बारामती में सुप्रिया सुले के खिलाफ आपने अपनी पत्नी के चुनाव लड़वाया, क्या आपको अफसोस है कि आप शरद पवार के खिलाफ गए हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''अभी जो हुआ है, उसके बारे में बार-बार सोचने की जरुरत नहीं है. हम बहुत आगे चले गए हैं. अभी आगे का हम सोचेंगे. 

हम भविष्य बताने वाले लोग नहीं हैं- अजित पवार

क्या फैमिली रियूनियन हो सकता है? इस पर अजित पवार ने कहा, ''आगे का किसने कहा है? हम भविष्य बताने वाले लोग नहीं हैं. हम काम करने वाले लोग हैं. हम काम करना चाहते हैं. महाराष्ट्र को आगे ले जाना चाहते हैं. 

एनसीपी नेता अजित पवार ने इस बात पर कोई संदेह नहीं जताया कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री पद से आगे नहीं बढ़ सके. अजित पवार ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं, लेकिन आगे नहीं बढ़ पा रहा हूं. मुझे मौका नहीं मिल रहा है."

बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. हालांकि अभी निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें:

Maratha Reservation: मनोज जरांगे ने खत्म किया अनशन, बिगड़ रही थी सेहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget