एक्सप्लोरर

लोकसभा के नतीजों पर विधायकों ने अजित पवार से कही 'दिल की बात', शरद पवार का किया जिक्र

Ajit Pawar News: महाराष्ट्र में ऐसी अटकलें लग रही हैं कि अजित पवार गुट के कुछ विधायक शरद पवार की पार्टी के संपर्क में हैं. पार्टी की बैठक में अजित पवार के विधायकों ने सबकुछ साफ कर दिया.

लोकसभा चुनाव के नतीज़ों के बाद अजित पवार गुट के विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक मुंबई के ट्राइडेंट होटल में हुई. इस बैठक में सभी विधायकों ने एक मत से कहा कि भले लोकसभा के नतीजे अच्छे ना आये हों लेकिन वो सभी अजित पवार के साथ रहेंगे. उनका साथ कोई भी नहीं छोड़ेगा. सूत्रों ने यह भी बताया कि उस बैठक में विधायकों ने यह भी दावा किया कि उनमें से कोई भी विधायक शरद पवार की पार्टी के संपर्क में नहीं है.

दरअसल, लोकसभा चुनाव नतीजों में अजित पवार जो सोच रहे थे वैसा नहीं हो सका. डिप्टी सीएम पद पर रहते हुए वो अपनी पत्नी को चुनाव नहीं जितवा पाए. बारामती लोकसभा सीट पर उन्होंने अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को चुनावी मैदान में उतारा. इस सीट से शरद पवार गुट ने सुप्रिया सुले को उतारा. सुप्रिया सुले, अजित पवार की चचेरी बहन है. सुप्रिया सुले ने बड़े अंतर से सुनेत्रा पवार को हरा दिया.

महाराष्ट्र में यहां तक अटकलें लगने लगी कि अजित पवार के विधायक चुनाव नतीजों के बाद शरद पवार गुट के संपर्क में आ गए हैं. इन अटकलों को जयंत पाटिल ने हवा दे दी. शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल ने यहां तक कह दिया कि उनका फोन बहुत व्यस्त है. साथ ही ये भी कहा कि किसको लेना है, किसको नहीं लेना है, मेरिट के आधार पर इसका फैसला किया जाएगा.

जहां तक अजित पवार गुट का सवाल है, पार्टी ये पहले ही साफ कर चुकी है कि हम एकजुट है. महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष सुनील तटकले ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम पूरी मजबूती से महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. सुनील तटकरे की एनसीपी के एकमात्र नेता हैं जिन्हें इस बार के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल हुई है. सुनील तटकरे ने एनसीपी अजित पवार गुट का महाराष्ट्र में खाता खोला. वो रायगढ़ सीट से पार्टी के उम्मीदवार थे.

उद्धव ठाकरे के NDA से संपर्क की अटकलों के बीच आदित्य ठाकरे का पोस्ट, BJP को दिया 'संदेश'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्ना हजारे की चेतावनी का असर! फडणवीस सरकार ने नए RTI नियम स्थगित करने का दिया आदेश
अन्ना हजारे की चेतावनी का असर! फडणवीस सरकार ने नए RTI नियम स्थगित करने का दिया आदेश
कांग्रेस में शरद पवार की NCP-SP के विलय पर बड़ा अपडेट, पार्टी नेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
कांग्रेस में शरद पवार की NCP-SP के विलय पर बड़ा अपडेट, पार्टी नेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Ketan Murder Case: झूठ पकड़ने वाली मशीन से सिया गोयल की होगी जांच, पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए हुई तैयार
झूठ पकड़ने वाली मशीन से सिया गोयल की होगी जांच, पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए हुई तैयार
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget