एक्सप्लोरर

अजित पवार ने इस बड़े नेता को पद से हटाया, कहा- 'स्पष्ट निर्देश है कि...'

एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि लातूर में हुई बेहद गंभीर और निंदनीय घटना के मद्देनजर, मैंने सूरज चव्हाण को तत्काल उनके पद से इस्तीफा देने का स्पष्ट निर्देश दिया है.

महाराष्ट्र के लातूर में अखिल भारतीय छावा संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने वाले राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सूरज चव्हाण को आखिरकार पद से हटना पड़ा है. सोमवार (21 जुलाई) को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने इस संबंध में निर्देश दिए.

अजित पवार ने सूरज चव्हाण को तुरंत मिलने के लिए बुलाया था. पहले से ही संकेत मिल रहे थे कि अजित पवार से मुलाकात के बाद सूरज चव्हाण के खिलाफ कार्रवाई होगी. राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने भी सूरज चव्हाण की हरकत पर नाराजगी जाहिर की थी. अब अजित पवार ने उन्हें पद छोड़ने का आदेश दे दिया.

अजित पवार ने क्या कहा?
अजित पवार ने एक्स पर लिखा, “कल लातूर में हुई बेहद गंभीर और निंदनीय घटना के मद्देनजर, मैंने राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सूरज चव्हाण को तत्काल उनके पद से इस्तीफा देने का स्पष्ट निर्देश दिया है. पार्टी के मूल्यों के खिलाफ जाकर किया गया कोई भी आचरण किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है, इसलिए यह कठोर निर्णय लिया गया है.” 

उप-मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ''मैं किसी भी प्रकार की हिंसा, अभद्र व्यवहार या अमर्यादित भाषा का दृढ़ता से विरोध करता हूं. समाज के हर वर्ग की न्यायपूर्ण मांगों और भावनाओं का हम दिल से सम्मान करते हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की पहचान छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू महाराज, महात्मा फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के लोकतंत्र, समानता और बंधुत्व के विचारों पर आधारित है.''

उन्होंने कहा, ''मैं अपने सभी साथियों और कार्यकर्ताओं से स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि सामाजिक जीवन में काम करते समय हमेशा लोकतंत्र, शांति और अहिंसा जैसे मूल्यों को प्राथमिकता दें.''

सूरज चव्हाण डिप्टी सीएम के रहे हैं खास

सूरज चव्हाण ने रविवार (20 जुलाई) को लातूर में अखिल भारतीय छावा संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की थी. 

सूरज चव्हाण, अजित पवार के खासमखास माने जाते थे. जब अजित पवार ने शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग होकर नई पार्टी बनाई थी, तब सूरज चव्हाण शुरूआती दौर में ही उनके साथ हो गए थे. ऐसे में सूरज चव्हाण के खिलाफ हुई यह कार्रवाई पार्टी के लिए बड़ा कदम मानी जा रही है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget