एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: NCP में बगावत के बाद भतीजे अजित ने 'चाचा' से की ये खास अपील, शरद पवार ने साध ली चुप्पी?

Ajit Pawar: महाराष्ट्र NCP में बगावत के बाद अजित पवार का गुट कल 24 घंटे में दूसरी बार शरद पवार से मिला. अजित पवार खेमे ने कहा कि वे मौजूदा स्थिति में शरद पवार का आशीर्वाद और मार्गदर्शन चाहते हैं.

NCP Political Crisis: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को अपने भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट से पूछा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कोई रास्ता कैसे ढूंढा जा सकता है, जब वे पहले ही सार्वजनिक रूप से अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं. एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने यह खुलासा उस वक्त किया, जब उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट के 15 विधायकों ने दोपहर में यहां वाई बी चव्हाण सेंटर में शरद पवार से मुलाकात की और उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पार्टी एकजुट रहे.

शरद पवार से फिर मिले अजित पवार
पिछले कुछ दिनों में एनसीपी प्रमुख के साथ अजित पवार की यह दूसरी मुलाकात थी. रविवार को उपमुख्यमंत्री और उनके खेमे के कुछ मंत्रियों ने वाई बी चव्हाण सेंटर में शरद पवार से मुलाकात की. अजित पवार खेमे ने कहा कि वे मौजूदा स्थिति में शरद पवार का आशीर्वाद और मार्गदर्शन चाहते हैं, लेकिन शरद ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिन लोगों ने अलग रास्ता (अजित पवार खेमा ने) अपनाया, वे शरद पवार से मिलने आए और उनसे मौजूदा स्थिति से बाहर निकलने का कोई रास्ता सुझाने का अनुरोध किया.’’

क्या बोले जयंत पाटिल?
पाटिल ने कहा, ‘‘अजित पवार ने उनसे (शरद पवार से) समाधान निकालने और कोई रास्ता सुझाने को कहा.’’ बैठक के बारे में पाटिल ने कहा कि एनसीपी के मंत्रियों और कुछ विधायकों ने शरद पवार से मुलाकात की. पाटिल ने शरद पवार के हवाले से कहा, ‘‘शरद पवार ने उन्हें बताया कि एनसीपी नेता जनता के बीच गए थे और अपना रुख स्पष्ट रूप से व्यक्त किया था. उन्होंने उनसे पूछा कि ऐसी स्थिति में कोई रास्ता कैसे निकाला जा सकता है?’’

यह पूछे जाने पर कि शरद पवार सार्वजनिक रूप से सामने आकर अपना रुख स्पष्ट क्यों नहीं कर रहे हैं, पाटिल ने कहा, ‘‘पवार ने पिछले हफ्ते नासिक जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया था, जहां उन्होंने अपना रुख स्पष्ट किया था. उनसे यह उम्मीद करने का कोई मतलब नहीं है कि वह लोगों के सामने आएंगे और अपना पक्ष रखेंगे.’’

एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अगर वे (अजित गुट) फिर से शरद पवार से मिलना चाहते हैं तो वे आ सकते हैं. राजनीति में बातचीत बंद नहीं होना चाहिए.’’ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उन्होंने शरद पवार से फिर से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि एनसीपी एकजुट रहे.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: पहले विपक्षी दल में थे, अब सरकार में हैं, क्या फर्क पड़ता है? जानें- अजित पवार ने क्या दिया जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget