एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बॉलीवुड सितारों पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'इन सेलिब्रिटीज को भारत से...'

Operation Sindoor: वारिस पठान ने बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश से नाम और दौलत कमाने वाले जवानों के लिए एक शब्द नहीं बोलते. उन्होंने कहा कि जो भारत का नहीं, वो हमारा नहीं.

Operation Sindoor News: पिछले कुछ दिनों में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ खुलकर अपनी आवाज उठा रहे हैं. उनकी पार्टी के प्रवक्ता वारिस पठान भी मुखर होकर हर मुद्दे पर जवाब दे रहे हैं. भारत-पाकिस्तान तनाव पर देश के लगभग सभी लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी है. मुद्दा चाहे पहलगाम आतंकी हमले का हो या फिर उसकी जवाबी कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' का, वहीं बॉलीवुड गलियारों से खासा आवाज नहीं उठने के कारण कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं. वारिस पठान ने अपने ताजा बयान में ऐसे तमाम सेलिब्रिटीज को घेरा है.

वारिस पठान ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "ये जो सेलिब्रिटी हैं, उन्हें यहां भारत से नाम मिला, भारत से दौलत कमाई, इज्जत कमाई, तो जब ऐसा समय आता है तो लोगों की अपेक्षा होती है कि ये लोग अपनी चुप्पी तोड़ेंगे और हमारे भारत के जवानों के साथ खड़े रहेंगे. एक अल्फाज तो कम से कम ये बोलें. कोई अल्फाज नहीं बोलते हैं वो और आप लोग उनको अनमोल रत्न बनाकर घूम रहे हैं."

उन्होंने आगे कहा, "आप उनके पीछे भाग रहे हैं, एयरपोर्ट पर उनके वीडियो बना रहे हैं. वो जिम जा रहे हैं तो उनके वीडियो बनाते हैं, जबकि एक भी अल्फाज नहीं बोलते वो. जो भारत देश का नहीं, वो हमारा नहीं. पब्लिक के अंदर एक गुस्सा है कि जिसको हमने नवाजा, वो आज खामोश बैठे हैं. हमारे बहादुर सिपाहियों का उत्साह बढ़ाओ, उनकी प्रशंसा करो कि हां, उन्होंने बहादुरी के साथ आतंकियों को ढेर किया. हमारे लिए देश का सेलिब्रिटी और हीरो, देश का एक-एक जवान है."

व्योमिका सिंह की जाति वाली टिप्पणी पर क्या बोले वारिस पठान?
वहीं, सपा नेता रामगोपाल यादव ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी देने वाली वायुसेना की कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया. वारिस पठान ने इस मामले पर कहा, "सेना के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी करना सरासर गलत है. यह निंदनीय है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है. उनकी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. हम सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम अपनी सेना पर गर्व करते हैं और सैल्यूट करते हैं अपनी सेना को. सेना का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा."

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget