एक्सप्लोरर

असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों नहीं की PM मोदी से मुलाकात? वारिस पठान बोले- 'उनका सम्मान 80 फीसदी बढ़ा, अल्लाह ने...'

All Party Delegation: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी से मुलाकात में ओवैसी की गैरमौजूदगी पर सवाल उठे थे. अब AIMIM नेता वारिस पठान ने बताया कि ओवैसी मेडिकल इमरजेंसी के चलते विदेश गए थे.

All Party Delegation News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत का प्रतिनिधिमंडल दुनिया के कई देशों में जाकर देश का पक्ष रखने के बाद लौट चुका है. 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनके अनुभव जाने. 

इस महत्वपूर्ण बैठक में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गैरमौजूदगी पर कई सवाल उठने लगे हैं. इसी को लेकर AIMIM के नेता वारिस पठान ने एक निजी चैनल पर स्पष्ट जवाब दिया.

क्यों नहीं आए असदुद्दीन ओवैसी?
वारिस पठान ने बताया कि असदुद्दीन ओवैसी की अनुपस्थिति कोई राजनीतिक कारण नहीं था, बल्कि मेडिकल इमरजेंसी के चलते उन्हें विदेश जाना पड़ा. उन्होंने कहा, “ओवैसी साहब ने फोन पर जानकारी दी कि मेडिकल इमरजेंसी के कारण उन्हें देश से बाहर जाना पड़ा. उन्होंने अपने समूह प्रमुख जयंत पांडा को इसकी सूचना दे दी थी. अब वो आकर क्या करेंगे, यह सभी को पता चल जाएगा.” 

51% नहीं, असदुद्दीन ओवैसी की लोकप्रियता 80% बढ़ी- पठान
पठान ने ओवैसी के बढ़ते सम्मान का भी जिक्र किया और कहा, “एक सर्वे में देखा गया है कि ओवैसी साहब का सम्मान 51% बढ़ गया है, लेकिन मेरे अनुसार यह 80% तक बढ़ा है. उन्होंने कभी अपने सम्मान की चिंता नहीं की.

वारिस पठान ने कहा, "अल्लाह ने उन्हें बहुत इज्जत दी है और वो खुद के नहीं, देश के सम्मान के लिए गए थे. जब बात देश की होती है, तो राष्ट्र सर्वोपरि होता है.” उन्होंने यह भी कहा कि ओवैसी को मंत्रियों से भी ज्यादा सम्मान मिला है और वो हमेशा राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हैं.

कांग्रेस पर क्या बोले AIMIM नेता?
वारिस पठान ने यह भी कहा कि पूरे डेलीगेशन ने जिस तरह से पाकिस्तान को बेनकाब किया, वो काबिले तारीफ है. उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को बधाई दी. साथ ही राहुल गांधी के ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने और AIMIM के चुप रहने पर सफाई देते हुए कहा, “पहलगाम अटैक के वक्त भी ओवैसी साहब ने सरकार को पूरा समर्थन दिया था."

उन्होंने कहा कि विपक्ष को सवाल पूछने का अधिकार है और सरकार को संविधान के तहत जवाब भी देना होगा. अगर मानसून सत्र में ये सवाल आएंगे तो सरकार को जवाब देने ही पड़ेंगे.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget