एक्सप्लोरर

आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर ओवैसी की पार्टी के नेता वारिस पठान ने क्या कुछ कहा?

आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर वारिस पठान ने कहा कि मुंबई आतंकी हमले में अजमल कसाब को फांसी हुई. देश के मुसलमानों ने कसाब को दफनाने के लिए जगह नहीं दी. डेविड हेडली को भी लाना चाहिए.

Tahawwur Rana Extradition: मुंबई आतंकी हमलों (26/11 Mumbai Terror Attack) के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाया जा चुका है. दिल्ली की अदालत ने उसे 18 दिनों की NIA हिरासत में भेजा है. तमाम पार्टियां इसका स्वागत कर रही है. बीजेपी के नेता इसे मोदी सरकार की कूटनीतिक जीत बता रहे हैं.

इस बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने राणा को फांसी देने की मांग की है. पार्टी के नेता वारिस पठान ने कहा, ''मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में तेजी से चलना चाहिए, अदालत को उन्हें मौत की सजा देनी चाहिए. इनकी वजह से बेगुनाह लोगों की जाने चली गई, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शहीद हो गए.''

मुसलमानों ने कसाब को दफनाने के लिए जगह नहीं दी- वारिस पठान

वारिस पठान ने न्यूज़ एजेंसी IANS से कहा, ''26/11 आतंकी हमले को देश और दुनिया कभी नहीं भूलेगी. इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है. इस हमले ने कई लोगों की जान ली. अजमल कसाब को फांसी हुई. देश के मुसलमानों ने कसाब को दफनाने के लिए जगह नहीं दी. डेविड कोलमैन हेडली भी था, उसे भी लाना चाहिए.''

NIA ने क्या कहा?

तहव्वुर हुसैन राणा को को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गुरुवार (10 अप्रैल) को भारत लाया गया. दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर औपचारिक रूप से उसे गिरफ्तार करने के बाद उसे पटियाला हाउस स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया. एनआईए अदालत ने उसे 18 दिन की हिरासत में भेज दिया.

राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है. 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी रहा है. एनआईए ने कहा है कि हेडली ने भारत आने से पहले राणा के साथ पूरी साजिश पर चर्चा की थी.

2008 के मुंबई आतंकी हमले में कुल 166 लोग मारे गए थे और 238 से अधिक लोग घायल हुए थे. एकमात्र पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब को इस मामले में फांसी दी जा चुकी है.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget