एक्सप्लोरर

Ahmednagar: लाउडस्पीकर की आवाज पर शुरू हुआ विवाद, दो समूहों में झड़प, सात लोग गिरफ्तार

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंदिर में पूजा के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को कहा है और उसके बाद दोनों समुदायकों के बीच मारपीट होने लगी.

Ahmednagar News: अहमदनगर (Ahmednagar) जिले में विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प (Clash) की खबर है जिसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस घटना में पुलिस ने सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. यह घटना अहमदनगर से लगभग 270 किलोमीटर दूर राहुरी के गुहा गांव में हुई.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह नाथपंथी संप्रदाय के एक मंदिर में अनुष्ठान कर रहा था. जो मंदिर दूसरे समुदाय के पूजा स्थल के करीब स्थित है. मंदिर में पूजा चल रही थी और स्पीकर तेज आवाज में चल रहा था. इस पर दूसरे समुदाय ने इसमें शामिल लोगों से वॉल्यूम कम करने के लिए कहा. इसी को लेकर दोनों समूहों के बीच बहस होने लगी. बहस के दौरान मंदिर के पुजारी और एक अन्य व्यक्ति की दूसरे समूह ने पिटई कर दी.

पुजारी के साथ मारपीट के बाद बढ़ा विवाद
अधिकारी ने बताया कि बहस और पुजारी के साथ मारपीट की घटना के बाद दोनों समूहों के बीच झड़प हुई. बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान मंदिर पर पत्थर भी फेंके गए. इसके बाद एक समूह ने दूसरे समूह के धार्मिक स्थल पर पत्थर फेंके. घटना में कम से कम पांच लोग घायल हो गए हैं. इस पथराव के कारण दोनों धार्मिक स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त हो गए हैं. 

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात
उधर, घटना की सूचना जैसे ही अहमदनगर पुलिस को मिली तो मौके बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई. पुलिस अधिकारी का कहना है कि गांव में अब स्थिति नियंत्रण में है. अधिकारी ने कहा कि राहुल पुलिस  स्टेशन में दोनों ही समूहों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है. दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर की गई. फिलहाल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अभी वीडियो फुटेज की जांच कर रही हैं. दोनों ही धार्मिक स्थलाों पर फिर से सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-  Maharashtra: मनोज जरांगे ने BJP कार्यकर्ताओं पर लगाया बैनर फाड़ने का आरोप, बोले- 'वे पोस्टर फाड़ेंगे तो हम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget