एक्सप्लोरर

सपा विधायक अबू आजमी का बड़ा बयान, 'जो मुसलमानों को पंचर बनाने वाला कहते हैं, उनकी अक्ल...'

Abu Azmi News: अबू आजमी ने यूपी के आजमगढ़ की रहने वालीं हाजरा माजिद का जिक्र किया. आजमी ने कहा कि हाजरा माजिद ने परीक्षा में 99 फीसदी अंक लाए.

महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि जो मुसलमानों को 'पंचर बनाने वाला' कहते हैं, जो आज़मगढ़ को 'आतंकगढ़' कहते हैं, उनकी आंखें अब खुलनी चाहिए, उनके अक्ल के पर्दे अब हटने चाहिए. सपा विधायक ने आजमगढ़ की रहने वालीं हाजरा माजिद का जिक्र किया. 

'हाजरा माजिद जैसी बेटियां हमारी शान हैं'

सपा विधायक के मुताबिक, हाजरा माजिद ने परीक्षा में  99.4 फीसदी अंक हासिल किए. उन्होंने कहा, "आजमगढ़ की हाजरा माजिद जैसी बेटियां हमारी शान हैं."

'ये हमारे लिए बहुत फख्र की बात है'

एक वीडियो शेयर करते हुए अबू आजमी ने कहा, "मुझे खुशी है कि और मैं मुंबई में रहने वाले आजमगढ़ वालों को खुशखबरी भी देना चाहता हूं कि आजमगढ़ शहर की रहने वाली एक बच्ची हाजरा माजिद जिसने अबकी एग्जाम के अंदर 99 फीसदी रिजल्ट लाया है. ये हमारे लिए बहुत फख्र की बात है. जिस आजमगढ़ को लेकर आतंवादीगढ़ कहते हैं, जो आजमगढ़ विद्वान और पढ़े लिखे लोगों का शहर है, वहां की बच्ची ने 99 फीसदी अंक लाया."

'24 मई को बच्चों को शाबाशी देने के लिए बुला रहा हूं'

इसके आगे उन्होंने कहा, "मैं 24 मई को सुबह 11 बजे मानखुर्द शिवाजीनगर सिटी बैंक्वेट हॉल में अपने इलाके के बच्चों जो बहुत अच्छे अंकों से पास हुए हैं उनको शाबाशी देने के लिए बुला रहा हूं."

सपा विधायक ने कहा, "एक अच्छा कार्यक्रम कर रहा हूं उसमें मैंने हाजरा माजिद को भी आजमगढ़ से बुलाया है.वो बच्ची भी आ रही है. मैं चाहूंगा कि आजमगढ़ के लोग, हमारे लिए खुशी की बात है, आप लोग भी आइए. जिस कौम को कहा जाता है कि पंचर बनाते हैं उस कौम की बच्चियां आज माशा अल्लाह एजुकेशन में आगे जा रही हैं और 99 फीसदी तक नंबर ला रही हैं." 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
मुंबई लोकल: सीट और दरवाजे के लिए मौत को दावत! हैरान कर देंगे 'लाइफलाइन' में खूनी संघर्ष ये 4 मामले
मुंबई लोकल: सीट और दरवाजे के लिए मौत को दावत! हैरान कर देंगे 'लाइफलाइन' में खूनी संघर्ष ये 4 मामले
NCP में सबकुछ ठीक नहीं? सुनेत्रा पवार को बिना बताए CM से मिले प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे, उठे सवाल
NCP में सबकुछ ठीक नहीं? सुनेत्रा पवार को बिना बताए CM से मिले प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे, उठे सवाल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget