एक्सप्लोरर

'वोट जिहाद' के आरोप पर अबू आजमी ने BJP को घेरा, कहा- 'मौलाना सलमान अजहरी कोई...'

Abu Azmi News: महाराष्ट्र में 'वोट जिहाद' मुद्दे पर विवाद है. बीजेपी एमवीए पर आरोप लगा रही है, जबकि अबू आजमी ने मौलाना सलमान अजहरी पर की गई कार्रवाई का विरोध किया है.

Abu Azmi News: महाराष्ट्र में 'वोट जिहाद' बड़ा सियासी मुद्दा बन गया है. बीजेपी लगातार महाविकास अघाड़ी पर वोट जिहाद का आरोप लगा रही है और दावा कर रही है कि मौलाना धर्म के नाम पर अपने समर्थकों को एमवीए को वोट देने की बात कर रहे हैं. वहीं, इस मामले में मौलाना सलमान अजहरी पर कार्रवाई भी की गई थी, जिसका विरोध समाजवादी पार्टी प्रत्याशी और मानखुर्द विधायक अबू आजमी ने किया है. 

अबू आजमी ने कहा, "मौलाना सलमान अजहरी कोई आरोपी नहीं, उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है. उन्होंने कोई हेट स्पीच नहीं दी है." वहीं, अबू आजमी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, "यह बीजेपी वाले जो बोलते हैं वो क्या है फिर? मौलाना को जबरदस्ती जेल में डाल दिया गया, फिर उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा तब जाकर राहत मिली. इतना ही नहीं, उन्हें बेवजह डिटेंशन सेंटर में भी रखा गया. इसमें कौन सा वोट जिहाद है?"

'धर्म के नाम पर वोट मांगने की शुरुआत RSS ने की'
अबू आजमी ने आरएसएस पर भी वही काम करने का आरोप लगाया जिसे बीजेपी कथित तौर पर 'वोट जिहाद' कह रही है. सपा नेता ने कहा, "धर्मगुरु जो वोट देने की बात कर रहे हैं, उसमें कुछ नया नहीं है. RSS भी घर-घर जाकर यही कर रही है. सब कुछ खुलकर सामने आया है और धर्म के नाम पर वोट मांगने की शुरुआत बीजेपी-आरएसएस वालों ने की थी.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के वसई विरार में हंगामा, बहुजन विकास आघाडी ने BJP नेता विनोद तावड़े पर लगाया बड़ा आरोप

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget